Advertisment

Kids Behavior: क्या आपका बच्चा भी इंट्रोवर्ट है, आइये समझते हैं

इंट्रोवर्ट बच्चों के साथ संभलकर डील करना ज़रूरी हो सकता है क्योंकि वे अक्सर अपनी सोच और भावनाओं को प्रकट नहीं करते हैं। ऐसा होने पर वे खुद को गलत समझने और सबसे दूरी बना लते हैं।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Kids Behaviour(freepik)

(Image Source: freepik)

How To Interact With Introverted Kids: कुछ बच्चे अधिक बातचीती और मिलनसार होते हैं, जबकि कुछ अधिक शांत और चुप रहते हैं। यह दोनों ही बेहेवियर नार्मल हैं। लेकिन अधिकतर माता- पिता चाहते है कि उनके बच्चे एक्टिव हो और बातचीती करने में माहिर बने, लेकिन इसके बावजूद, कुछ बच्चे अपनी सोच और भावनाओं को प्रकट करने में मुश्किल महसूस कर सकते हैं। इस तरह के बच्चों को कुछ अलग तरह से समझना और समझाना पड़ता है।

Advertisment

क्या आपका बच्चा भी इंट्रोवर्ट है, आइये समझते हैं

1. बाउंड्रीज की इज्जत करें 

उनकी सीमाओं का सम्मान करने से वे अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं और अपनी जरूरतों को समझ पाते हैं। इसके अलावा, इससे वे अधिक आत्मविश्वासी होते हैं और सोसाइटी में अपने हिसाब से घुलने मिलने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए, हमें इंट्रोवर्ट बच्चों की सीमाओं का सम्मान करना और उन्हें उनके संबंधों को समझने और मजबूत करने का समर्थन करना चाहिए।

Advertisment

2. बच्चों को समझना जरूरी

उन्हें समझने के लिए प्यार, पेशेंस और सही समझ की आवश्यकता होती है। इंट्रोवर्ट बच्चे अक्सर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कम होते हैं और उन्हें सही समय और स्थान की आवश्यकता होती है ताकि वे अपनी सोच और भावनाओं को समझा सकें। इसलिए, हमें उनकी भावनाओं को समझने के लिए समय और सहयोग देना चाहिए ताकि हम उनकी समस्याओं को समझ सकें।

3. अकेले में समझाए

Advertisment

इंट्रोवर्ट बच्चों को अकेले में समझाना बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है। जब वे अकेले होते हैं, तो वे अपने विचारों और भावनाओं को ज़्यादा आसानी से बता पाते हैं, और आप उनके स्वभाव को और अच्छी तरह से समझ सकते हैं। इसके अलावा, जब आप उन्हें अकेले में समझाते हैं, तो वे आपकी बातों को सही तरीके से समझ सकते हैं और उस पर अमल भी कर सकते है  हैं। इसलिए उनके साथ अकेले समय बिताना एक अच्छा तरीका हो सकता है उन्हें समझने का।

4. सुनना जरूरी

जब आप उन्हें ध्यान से सुनते हैं, तो वे महसूस करते हैं कि उनकी बातें महत्वपूर्ण हैं और उनकी बातों को समझा गया है। यह उन्हें आत्म-विश्वास और समर्थन महसूस कराता है और उन्हें सामाजिक संबंधों में अधिक एक्टिव और आज़ाद महसूस होने में मदद कर सकता है।

Advertisment

5. उनके इंटरेस्ट को बढ़ावा देना 

जब आप उन्हें उनकी पसंद की चीज़ें करने में उन्हें सपोर्ट करते हैं, तो वे अपनी क्षमताओं को और अधिक विकसित कर सकते हैं और जिससे उनका  कॉन्फिडेंस बूस्ट होता है। इससे उन्हें अपने मन की बात स्वतंत्रता से बोलने में सहायता मिलती हैं और वे अधिक स्वतंत्र रूप से जीवन जी पातें है।

6. तारीफ करना

इंट्रोवर्ट बच्चों के अच्छे काम की प्रशंसा करना उन्हें मोटीवेट करने का एक बहुत अच्छा तरीका होता है। जब आप उनके अच्छे काम कि सराहना करते हैं तो उन्हें जीवन में  ख़ुशी मिलती है और वे अपने आपको किसी से काम समझने की गलती नहीं करते हैं।

बच्चा Introverted Kids Interact
Advertisment