Advertisment

Child Happiness: बच्चों की सराहना करना बढ़ा सकता है उनका आत्मविश्वास

बच्चों की तरीफ़ करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें सफलता की दिशा में मज़बूती  से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Child Happiness(FREEPIK)

(Image Source: freepik)

Ways To Appreciate Your Child: बच्चों की तरीफ़ करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें सफलता की दिशा में मज़बूती से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। सराहना करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें अवसरों को चुनने के लिए मोटीवेट करता है। इससे बच्चे अपनी क्षमताओं को सही तरीके से प्रयोग करने के लिए प्रेरित होते हैं और अपने पूरे पोटेंशियल को प्राप्त करने के लिए तैयार रहते हैं।

Advertisment

बच्चों की सराहना करना बढ़ा सकता है उनका आत्मविश्वास 

1. पढाई में सफलता लाने पर 

पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने पर अपने बच्चे की सराहना करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह उन्हें उनके प्रयासों की इम्पोर्टेंस कराता है और उन्हें एहसास कराता है कि उनकी मेहनत और लगन कितनी ज़रूरी है। इससे उनका आत्म-विश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए मोटिवेशन मिलता है। इसके अलावा, यह उन्हें महसूस कराता है कि उनके माता-पिता उनकी प्रगति को समझते हैं और उनके साथ हैं।

Advertisment

2. उनके दयालु होने पर  

बच्चों की दयालु होना, उन्हें किसी के लिए अच्छी भावना से कुछ काम करना या उसकी मदद करने का का महत्व क्या है और यह उन्हें उत्साहित करता है कि वे दूसरों के प्रति समझदारी और सहानुभूति दिखाएं। इससे उनका आत्म-सम्मान बढ़ता है और वे और भी अधिक दयालु और सहयोगी बनते हैं।

3. घर या बाहर के काम करने पर 

Advertisment

इससे उन्हें महसूस होता है कि उनके प्रयासों की तारीफ की जा रही है और वे अपने घर में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह उनके आत्म-विश्वास, और उत्साह  में बढ़ोतरी करता है, जो उनके समाजिक और पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण हैं।

4. अच्छा व्यवहार करने पर 

बड़े और छोटो के साथ अच्छे व्यवहार करने पर उनकी तारीफ करना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें एहसास होता है कि उनकी बातों का महत्व समझा जाता है और उनके साथ अच्छे संबंधों का महत्व बढ़ाता है। इससे उन्हें सम्मान और विश्वास मिलता है, जो उन्हें और भी अधिक योग्य बनने में मदद करता है।

5. कम्पेटेशन में भाग लेने या जितने पर 

यह उन्हें समझाता है कि उनके प्रयासों और कठिनाईयों की महत्वपूर्णता को समझा जाता है। इससे उन्हें आत्म-सम्मान, और उत्साह मिलता है, जो उन्हें और भी अधिक प्रेरित करता है अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने के लिए।

child बच्चों आत्मविश्वास तारीफ appreciate
Advertisment