Advertisment

Tips For Relationship: जीवन साथी के साथ रिश्ता मजबूत करने के लिए 5 सुझाव

रिलेशनशिप जितना डीप होता जाता है आपके पार्टनर को आपके टाइम की उतनी ही अधिक जरूरत होने लगती है। अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएं एक अच्छा समय व्यतीत करें। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Relationship

Tips For Relationship

Tips For Relationship: जैसा कहानी व मूवीओं में दिखाते हैं असल ज़िंदगी में रिलेशनशिप उससे कई हद तक अलग होता है। मूवीस के अंदर लोग 2 महीने में अपनी दूरियों को मिटा देते हैं लेकिन वास्तविक जीवन इससे कई अलग होता है। अपने पार्टनर के साथ अपनी रिलेशनशिप को स्ट्रांग करने के लिए हमें अपने जीवन में कई एफ्फोर्ट्स लगाने होते हैं। जब दो व्यक्ति एक दूसरे से प्रेम करते हैं तब उसे जीवन भर निभाने का वादा करते हैं। कई बार रिलेशनशिप के अंदर कुछ ऐसी कड़ियां शामिल हो जाती है जिसकी वजह से रिलेशनशिप में खटास आने लगती है। दौड़ भाग भरे जीवन में हम अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते। जिसकी वजह से कई बार रिलेशनशिप स्ट्रेसफुल हो जाता है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर के साथ अपना कनेक्शन स्ट्रांग कर पाएंगे।

Advertisment

जानिए जीवन साथी के साथ रिश्ता मजबूत करने के लिए 5 सुझाव 

1. खुद को समय दें

Advertisment

रिलेशनशिप स्ट्रांग करने की बात पर खुद को समय देना थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन रिलेशनशिप में आने के बाद आप खुद को भूल जाते हैं। इसलिए समय-समय पर अपने पार्टनर से दूर होना आपके रिलेशनशिप को और स्ट्रांग बनाता है।

2. कम्युनिकेशन है सीक्रेट 

बात करने से अच्छी-अच्छी लड़ाइयां भी सॉल्व हो जाती है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ एक गहरा कम्युनिकेशन बाॅड बनाएं। एक समय निर्धारित करें जिस समय के अंदर आप दोनों अपने अपने दिन का एक्सपीरियंस शेयर करें।

Advertisment

3. एक दूसरे को टाइम दें 

रिलेशनशिप जितना डीप होता जाता है आपके पार्टनर को आपके टाइम की उतनी ही अधिक जरूरत होने लगती है। अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएं एक अच्छा समय व्यतीत करें। यह आपके और आपके पार्टनर का बॉन्ड मजबूत करेगा।

4. एक समय पर सोने जाएं

Advertisment

शोध के अनुसार पता लगाया गया है की जो कपल्स एक दूसरे के साथ एक ही समय पर नहीं सोते उनमें लड़ाई अधिक होती है। हेल्दी रिलेशनशिप बनाने के लिए दोनों पार्टनर्स को सेम टाइम बेड पर जाने के लिए मानना चाहिए। आप दोनों को एक दूसरे के साथ बेहतर महसूस होगा।

5. सरप्राइज दें

अपने पार्टनर को छोटे-छोटे सप्राइज़ देने से कपल्स के बीच में एक स्पार्क बना रहता है। वह आपके बारे में दिनभर सोचते हैं और खुश महसूस करते हैं। बैक हग करना या उनके साथ सफाई में हाथ बटाने जैसे काम करने से आपके पार्टनर को खुशी महसूस होगी। 

relationship रिलेशनशिप सरप्राइज़ दें Tips For Relationship
Advertisment