Advertisment

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से बाहर आने के लिए क्या करें? जानें 5 टिप्स

रिलेशनशिप: आप खुद को अकेला ना रखें हमेशा परिवार दोस्त के साथ रहें जो आपकी जिंदगी से चला गया है आप उसे भूलने की पूरी कोशिश करें। दोस्तों और परिवार के साथ बाहर घूमने जाएं जिससे आपका मन हल्का हो जाएगा। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
depression tips

Breakup And Depression

Breakup And Depression: क्या आपने कभी सोचा है की जिस से बेहद प्यार कर रहे हैं। जिसके साथ जीने मरने की कसमें खा रहे हैं। वह अचानक आपकी जिंदगी से चला जाता है। तो आपका क्या होगा। रिश्ता जितना ज्यादा गहरा जुड़ा होता है रिश्ता टूटने का गम उतना ही होता है। रिश्ता टूटने का सबसे ज्यादा असर इंसान के दिमाग पर पड़ता है। इस वजह से लोग अक्सर तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। कुछ लोगों को तो समय रहते ही पता चल जाता है की वह डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। डिप्रेशन में जितना आसान होता है जाना उतना ही मुश्किल होता है डिप्रेशन से खुद को बाहर निकालना। अगर आपका ब्रेकअप हो चुका है और आप डिप्रेशन का शिकार हैं तो आप इन बातों को फॉलो करें तो आप जरूर डिप्रेशन से बाहर आ सकते हैं।

Advertisment

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से बाहर आने के लिए क्या करें? जानें 5 टिप्स 

1. अकेले रहने से बचें

आप खुद को अकेला ना रखें हमेशा परिवार दोस्त के साथ रहें जो आपकी जिंदगी से चला गया है आप उसे भूलने की पूरी कोशिश करें। दोस्तों और परिवार के साथ बाहर घूमने जाएं जिससे आपका मन हल्का हो जाएगा।

Advertisment

2. जो चीज पसंद है उसे अधिक करें

आप हमेशा अपनी पसंदीदा चीज का खास ख्याल रखें और डिप्रेशन के समय आप वही काम ज्यादा करें जो आपको पसंद है इस कारण से आपका दिमाग रिलैक्स हो जाएगा और आपको अंदर से खुशी महसूस होगी।

3. कुछ दिनों के लिए कहीं बाहर घूमने जाएं 

Advertisment

अगर आपको जिंदगी बोझ सी लग रही है। उस शहर में मन नहीं लग रहा तो आप कुछ दिन के लिए दूसरे शहर जा कर थोड़ा घूम ले इससे आपकी हवा पानी दोनों बदलेगा और आपको अच्छा महसूस होगा और आप अपने जीवन में आकर पढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

4. दूसरे रिलेशनशिप में आने से पहले समय लें 

दोबारा तुरंत से किसी से रिश्ता ना जोड़ें कुछ समय खुद को अकेला दे। अगर आप किसी से रिश्ता जोड़ रहे हैं तो सोच समझ कर दोबारा रिश्ता जोड़े। ताकि भविष्य में आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।

Advertisment

5. अपने हुनर को पहचाने

अपनी हॉबीज पर पूरा ध्यान दें जितना हो सके आप अपने को समय दें ताकि आपका हुनर जो आपके अंदर छुप गया था वह फिर से बाहर आ जाए। हमेशा ध्यान रहे की किसी के रहने या ना रहने से किसी का कोई काम रुकता नहीं है इसलिए आप अपने अन्य काम जारी रखें।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन तलत परवीन का है।

Depression ब्रेकअप
Advertisment