Modern Relationships: प्यार, पार्टनरशिप और बराबरी की नई परिभाषा

आज के मॉडर्न रिलेशनशिप्स में प्यार के साथ बराबरी और पार्टनरशिप भी उतनी ही जरूरी हो गई है। अब रिश्ते समझ, सम्मान और आपसी सहयोग पर टिके हैं, न कि समझौते पर।

author-image
Deepika Aartthiya
New Update
SheThePeople Images (19)

Photograph: (Pinterest)

समय के साथ आज रिश्तों में भी एक बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। रिश्ते वही हैं, मगर अब लोगों की सोच मॉडर्न हो गई है। आज के युवा रिश्तों को अलग नज़रिए से देखने लगे हैं। अब रिश्तों का मतलब सिर्फ़ रोमांस या एक-दूसरे के साथ रहना नहीं रह गया है। जो महिलाएँ पहले खुद को अहमियत ना देकर बस दूसरों के लिए जीती रहती थीं, अब वे अपनी क़ीमत समझने लगी हैं और अपने आपको प्राथमिकता देने लगी हैं। इस बदलाव के पीछे कई कारण हैं, जिन्हें समझना जरूरी है।

Advertisment

Modern Relationships: प्यार, पार्टनरशिप और बराबरी की नई परिभाषा

1. बदलता नज़रिया

महिलाएँ अब ना केवल फाइनेंशियली बल्कि कई मायनों में आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उनके लिए अब किसी भी रिश्ते में रहना मजबूरी नहीं बल्कि उनकी चॉइस है। ऐसे में वे रिश्ते में सम्मान, प्यार, साझेदारी (Partnership), और आपसी समझ को ज़्यादा महत्व देने लगी हैं, जो हर रिश्ते की नींव होते हैं। उनका मानना है कि रिश्ते तभी लंबे समय तक चल सकते हैं जब दोनों साथी बराबरी और सहयोग के साथ जुड़ें, न कि किसी समझौते से।

2. जिम्मेदारीयों का बंटवारा

आज Modern Couple कपल घर की जिम्मेदारियों और फाइनेंशियल फैसलों को मिल-जुलकर लेने लगे हैं। घर की देखभाल के साथ महिलाएँ अपने करियर और पर्सनैलिटी पर भी ध्यान देने लगी हैं। यह रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। पुरुषों ने भी समानता को समझते हुए बदलाव किए हैं। अब वे केवल फाइनेंशियल मामलों में ही नहीं बल्कि घर की जिम्मेदारियों में भी महिलाओं की मदद करने लगे हैं। इससे दोनों की ऊर्जा का सही इस्तेमाल होता है।

3. समझ और भावनात्मक जुड़ाव

केवल किसी के साथ रहना ही रिश्ते को निभाना नहीं होता। एक-दूसरे की भावनाओं को समझना भी जरूरी है। जब दोनों साथी अपनी भावनाओं को खुलकर साझा करते हैं, तो उनके रिश्ते को मजबूती मिलती है। इससे छोटे-मोटे झगड़े या मतभेद आसानी से सुलझाए जा सकते हैं।

Advertisment

4. बराबरी की अहमियत

रिश्ते में समानता होने से विश्वास और समझ बनी रहती है। बराबरी का मतलब है दोनों की भावनाओं का सम्मान करना, दोनों के फैसलों को समान महत्व देना, एक-दूसरे की राय लेना और जरूरतों को समान समझना। अगर कोई साथी दूसरे को नजरअंदाज करे या कमतर समझे तो रिश्ते में दूरियाँ बढ़ने लगती हैं। 

5. प्यार और पार्टनरशिप

आज के कपल के लिए रिश्ते में प्यार के साथ पार्टनरशिप भी जरूरी हो गई है। दोनों साथी एक-दूसरे के फैसलों, सपनों और जिम्मेदारियों में बराबर की हिस्सेदारी समझते हैं। महिलाएँ अब घर की जिम्मेदारियों तक ही सीमित नहीं हैं, वे अपने करियर और पर्सनल लाइफ पर भी फोकस कर रही हैं।

couple पार्टनर relationship