Advertisment

Lacking Desire For Sex: कारक जो महिलाओं की यौन इच्छा को प्रभावित कर सकते हैं

यह स्वाभाविक है कि महिलाओं की सेक्स ड्राइव अलग-अलग हो सकती है और इसमें कमी आ सकती है। यह उनकी शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है, जो उनकी सामाजिक, रोमांटिक और पारिवारिक कंडीशंस से भी प्रभावित हो सकता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Lacking Desire For Sex(FREEPIK)

(Image Source: freepik)

Reasons For A Low Sexual Interest In Women: कुछ महिलाएं सेक्स के प्रति ज्यादा रुचि रखती हैं, जबकि कुछ कम रुचि रखती हैं और इसमें कोई नार्मल या एब्नार्मल नहीं है। आमतौर पर महिलाओं की सेक्स ड्राइव कम होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि स्त्रीरोग, स्त्रीरोगों का इलाज़, दवाओं का सेवन, तनाव, मानसिक समस्याएं और शारीरिक परिवर्तन आदि।

Advertisment

Lacking Desire For Sex: कारक जो महिलाओं की यौन इच्छा को प्रभावित कर सकते हैं

1. शारीरिक परेशानियां

शारीरिक समस्याएँ जैसे कि थकावट, सेक्स डिसफंक्शन या डिसेस या अन्य शारीरिक समस्याएँ सेक्स की इच्छा में कमी का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा, हार्मोनल परिवर्तन, गर्भावस्था, मासिक धर्म और मेनोपॉज भी सेक्स की इच्छा में परिवर्तन ला सकते हैं। 

Advertisment

2. बच्चा पैदा होने के कारण

गर्भावस्था, प्रसव और बच्चे को पालने में बिजी रहने के बाद, महिलाओं का शारीरिक और मानसिक स्थिति में परिवर्तन हो सकता है जो सेक्स की इच्छा को प्रभावित कर सकता है। गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं के शारीरिक हार्मोनल परिवर्तन होते हैं और प्रसव के बाद, शारीरिक और भावनात्मक शोषण के कारण, महिलाओं की शारीरिक शक्ति में कमी हो सकती है। बच्चे को पालने के दौरान, महिलाओं को नियमित रूप से समय और एनर्जी की कमी होती है, जिससे सेक्स की इच्छा पर प्रभाव पड़ सकता है।

3. नशे के कारण

Advertisment

नशे के सेवन से सेक्स की इच्छा और उत्साह में कमी हो सकती है क्योंकि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। ज्यादा मात्रा में नशे का सेवन करने से, धीरे-धीरे सेक्स की इच्छा कम हो सकती है। इसके अलावा, नशे की आदत से महिलाओं का ध्यान और उत्साह भी कम हो सकता है, जिससे वे सेक्स के लिए उत्सुक नहीं होती हैं। नशे के सेवन से महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है, जिससे उनकी हार्मोनल स्तिथि पर प्रभाव पड़ता है और इससे सेक्स की इच्छा पर भी असर होता है।

4. सेक्स से जुड़ी दुर्घटना के कारण

सेक्स से जुड़ी किसी दुर्घटना के कारण महिलाओं में सेक्स की इच्छा में कमी हो सकती है जैसे कि बलात्कार या सेक्सुअल हारासमेंट, के बाद महिलाओं में सेक्स के प्रति भय और असुरक्षा की भावना हो सकती है, जिससे उनकी सेक्स की इच्छा कम हो सकती है। सेक्स संबंधित दुर्घटनाओं के कारण होने वाला तनाव भी महिलाओं में सेक्स की इच्छा को प्रभावित कर सकता है।

Advertisment

5. अपनी बॉडी से नाखुश

कभी- कभी महिलायें अपनी बॉडी को लेकर अच्छा महसूस नहीं करने के कारण सेक्स से दुरी बना लेती है। शारीरिक समस्याएं, जैसे कि शारीरिक दर्द या अपने बॉडी स्ट्रक्चर को लेकर कॉंफिडेंट ना फील करना, यौन रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं, महिलाओं की सेक्स की इच्छा को प्रभावित कर सकती हैं। यह समस्याएं शरीर के साथ-साथ, मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती हैं। उदाहरण के लिए, डिप्रेशन, अत्यधिक तनाव और चिंता या शारीरिक दर्द के लिए चिंता। 

6. नींद के डिस्टर्बेंस से

Advertisment

अच्छी नींद आमतौर पर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है और नींद की कमी से शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे सेक्स की इच्छा पर प्रभाव पड़ सकता है। नींद की कमी के कुछ कारण जैसे कि तनाव, चिंता या नियमित नींद की अभाव। यह सभी कारण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं जिससे सेक्स की इच्छा कम हो सकती है। 

7. दवाइयों से

कई विभिन्न प्रकार की दवाओं में ऐसे सामग्री होती हैं जो सेक्स की इच्छा को प्रभावित कर सकती हैं, जैसे कि Antibiotics, antidepressants, anticoagulant और anticoagulant drugs और हार्मोनल दवाएं। 

Advertisment

8. मेंटल हेल्थ ठीक नहीं होने से 

मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं जैसे कि चिंता, स्ट्रेस और अन्य मानसिक हेल्थ समस्याएं, महिलाओं में सेक्स की इच्छा को प्रभावित कर सकती हैं और यह सामान्य हो सकता है। अत्यधिक चिंता के कारण, एक व्यक्ति की दिमागी और भावनात्मक स्थिति पर असर पड़ सकता है, जिससे वह सेक्स की इच्छा में कमी महसूस कर सकती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sex sexual reasons महिलाओं यौन इच्छा
Advertisment