Advertisment

Relationship में अक्सर लड़कियां क्यों हों जाती हैं Manipulate?

रिश्तो में मैनिपुलेशन होना किसी चुनौती से कम नहीं होता क्योंकि यह अक्सर रिश्ते को कमजोर करने का काम करता है।मैनिपुलेशन का मतलब होता है किसी व्यक्ति को इस तरह से कंट्रोल कर लेना कि वह अपने खुद के इंटरेस्ट के बजाय दूसरों के अनुसार कम करें।

author-image
Sneha yadav
New Update
Mistakes in relationship

(File Image)

The Reasons Behind Women Being Manipulated in Relationships: रिलेशनशिप जीवन का एक बहुत महत्त्वपूर्ण हिस्सा होता है। रिश्तों को संजो कर रखने का काम महिलाएं ज्यादा करती है, इस वजह से वह कभी–कभी अपने पार्टनर से मैनिपुलेट हो जाती है। रिश्तों में मैनिपुलेशन एक गंभीर और सेंसेटिव मुद्दा होता है। मैनिपुलेशन का मतलब होता है किसी व्यक्ति को इस तरह से कंट्रोल कर लेना कि वह अपने खुद के इंटरेस्ट के बजाय दूसरों के अनुसार कम करें। रिश्तो में मैनिपुलेशन होना किसी चुनौती से कम नहीं होता क्योंकि यह अक्सर रिश्ते को कमजोर करने का काम करता है। हमें यह जानना जरूरी है की रिश्ते में कोई भी हो अपना डिसीजन हम पर थोप नहीं सकता। तो आइये जानते हैं रिलेशनशिप में अक्सर लड़कियां क्यों हो जाती हैं मैनिपुलेट? 

Advertisment

Relationship में लड़कियों के Manipulate होने के 5 कारण 

1. सामाजिक दबाव

समाज में महिलाओं के लिए एक अलग धारणा बनाई गई है कि रिश्ते को बचाने की पूरी जिम्मेदारी केवल महिलाओं पर ही होती है। इसीलिए वे अपने पार्टनर के इच्छा को ज्यादा प्राथमिकता देती हैं। जिसकी वजह से वह आसानी से मैनिपुलेट हो जाती हैं। लड़कियां अक्सर उस रिश्ते में आगे बढ़ने लगती हैं क्योंकि उन पर समाज और परिवार का दबाव अधिक होता है। वह यह सोचती रह जाती है कि समाज क्या कहेगा?

Advertisment

2. भावनात्मक निर्भरता

महिलाएं अपनी फिलिंग्स को लेकर अपने पार्टनर पर पूरी तरीके से निर्भर रहती हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि वह अपनी हक की बात करेंगी तो उनका पार्टनर उन्हें छोड़कर चला जाएगा। अगर उन्हें ऐसा महसूस होता है कि उनका पार्टनर उन्हें छोड़कर जा सकता है इस डर से वह उसकी सारी बात मानती हैं। निर्भर होने की वजह से वह खुद की पहचान खो देती हैं।

3. आत्म-सम्मान की कमी

Advertisment

किसी भी रिश्ते में सेल्फ रिस्पेक्ट का होना बहुत जरूरी है। अगर रिश्ते में महिलाओं की आत्म सम्मान नहीं होती तो वह उन्हें कमजोर बना देता है। अगर किसी व्यक्ति का आत्मसम्मान कम हो तो वह खुद को सबसे कम समझने लग जाता है जिसके कारण वह अपने पार्टनर के सारे बातें बिना कुछ कहे मान लेता है जो मैनिपुलेशन का लक्षण होता है।

4. खुद को बदलने की कोशिश

 महिलाएं रिश्ते को बचाने के लिए अपने पार्टनर के अनुसार खुद को वैसे ही बना लेती है जैसे वह चाहते हैं। इन सब में वह अपनी असली पहचान खो देती है। वह सोचती है कि अगर वो अपने पार्टनर के अनुसार रहेगी और उनकी इच्छा को पूरा करेंगी तो वह उनके रिश्ते को स्ट्रांग बनता है और टूटने नहीं देता। इन सब की वजह से वह मैनिपुलेशन का शिकार हो जाती है।

Advertisment

5. रिश्ते को खोने का डर

रिश्ते को खो देने के दर से भी लड़कियां मैनिपुलेट हो जाती हैं। उन्हें अपनी रिलेशन को संजोकर रखना अच्छा लगता है वह नहीं चाहती की किसी भी गलती की वजह से उनका रिश्ता टूटे जिसकी वजह से वो अपने पार्टनर की सारी बातें मानने लगती हैं चाहे वह उनके लिए गलत हो या सही। यह उनकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है।

relationship Healthy relationship signs Manipulative
Advertisment