/hindi/media/media_files/2025/06/04/sqo3INPPdPymjepxmUmw.png)
Photograph: (Pinterest)
What Virat and Anushka Teach Us About Real Relationships: जब हम किसी सेलेब्रिटी कपल के बारे में सोचते हैं, तो अक्सर हमारा ध्यान उनकी ग्लैमरस लाइफ और परफेक्ट सोशल मीडिया फोटोज़ पर जाता है। लेकिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी सिर्फ स्टाइल और स्टेटस की कहानी नहीं है यह एक ऐसी साझेदारी है जो प्यार, समझदारी, इमोशनल सपोर्ट और आपसी सम्मान पर टिकी हुई है।
हाल ही में RCB की जीत के बाद विराट ने जिस तरह से अनुष्का को धन्यवाद दिया और उनका योगदान माना, वह इस रिश्ते की गहराई को दिखाता है। ऐसे रिश्तों से आज की लड़कियां बहुत कुछ सीख सकती हैं।
सेलेब्रिटी कपल्स से क्या सीख सकती हैं लड़कियां? विराट-अनुष्का की पार्टनरशिप से जानिए
1. प्यार में सपोर्ट सबसे बड़ी ताकत होती है
विराट ने कहा था कि अनुष्का ने उन्हें हर कठिन समय में संभाला, हर हार में साथ खड़ी रहीं। ये दिखाता है कि एक सच्चा रिश्ता सिर्फ अच्छे वक्त में नहीं, बुरे वक्त में भी साथ देता है। लड़कियों को यह समझना चाहिए कि पार्टनर चुनते समय सपोर्टिव नेचर और इमोशनल समझदारी कितनी ज़रूरी है।
2. इंडिपेंडेंस को रिश्ते में भी बनाएं रखें
अनुष्का एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं और विराट एक लीजेंड क्रिकेटर। दोनों अपने-अपने करियर में एक्सेल कर रहे हैं लेकिन कभी भी एक-दूसरे की पहचान को कम नहीं किया। ये सिखाता है कि एक हेल्दी रिलेशनशिप में दोनों को अपनी इंडिविजुअलिटी बनाए रखनी चाहिए।
3. पब्लिक रिलेशनशिप में भी प्राइवेट स्पेस ज़रूरी होता है
भले ही वे पब्लिक फिगर हों, विराट और अनुष्का ने अपने रिलेशनशिप को हमेशा गरिमा और सीमाओं के साथ पेश किया। लड़कियों को यह सीखने की ज़रूरत है कि सोशल मीडिया पर प्यार दिखाना अच्छा है, लेकिन हर बात पब्लिक करना ज़रूरी नहीं होता।
4. एक-दूसरे के काम की रिस्पेक्ट करें
विराट और अनुष्का, दोनों ही अपने पार्टनर के प्रोफेशन की इज़्ज़त करते हैं। विराट कई बार अनुष्का की फिल्मों की तारीफ करते हैं और अनुष्का मैदान पर विराट के हर मैच में उनका हौसला बढ़ाती नज़र आती हैं। यह आपसी सम्मान किसी भी रिश्ते की सबसे मज़बूत नींव है।
5. रिश्ते में बराबरी की ज़रूरत है
इस रिश्ते में कोई बड़ा या छोटा नहीं है। दोनों एक-दूसरे की सफलता में समान भागीदार हैं। आज की जनरेशन की लड़कियों को यह समझने की ज़रूरत है कि रिश्ता तब ही टिकता है जब उसमें बराबरी हो, न कि कंट्रोल या साइलेंस।
विराट और अनुष्का की जोड़ी सिर्फ एक सेलेब्रिटी कपल नहीं, बल्कि एक इंस्पिरेशन है। यह हमें दिखाता है कि एक हेल्दी रिलेशनशिप में सपोर्ट, रिस्पेक्ट, इंडिपेंडेंस और इमोशनल अंडरस्टैंडिंग सबसे ज़्यादा मायने रखती है।
हर लड़की को चाहिए कि वह ऐसा साथी चुने जो उसके सपनों को उतनी ही अहमियत दे जितनी वह खुद देती है।