40 के बाद Dating? जानिए इसके क्या मायने हैं

क्या आपने कभी सोचा है कि 40 की उम्र के बाद भी डेटिंग संभव है? आप में से कई लोग सोच सकते हैं कि इस उम्र में डेटिंग की क्या जरूरत है, क्योंकि यह वह उम्र होती है जब हमारे बच्चे बड़े हो जाते हैं और ज्यादातर लोगों के पास पार्टनर होता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
relationship

File Image

Why It is Never Too Late to Find Love? क्या आपने कभी सोचा है कि 40 की उम्र के बाद भी डेटिंग संभव है? आप में से कई लोग सोच सकते हैं कि इस उम्र में डेटिंग की क्या जरूरत है, क्योंकि यह वह उम्र होती है जब हमारे बच्चे बड़े हो जाते हैं और ज्यादातर लोगों के पास पार्टनर होता है। लेकिन हर किसी की स्थिति एक जैसी नहीं होती। किसी का तलाक हो जाता है, कोई सिंगल पेरेंट होता है, और कई बार हमें एक ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो हमारी जरूरतों के हिसाब से सही हो। इसके अलावा, कुछ लोग शादी देर से करते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। आज हम जानेंगे कि 40 की उम्र के बाद डेटिंग के क्या मायने हैं।

40 के बाद Dating? जानिए इसके क्या मायने हैं 

स्पष्टता

Advertisment

40 की उम्र के बाद जब आप डेटिंग करते हैं, तो आपके मन में एक स्पष्टता होती है। आपको पता होता है कि आपको किस तरह का पार्टनर चाहिए, क्योंकि आप खुद को बेहतर तरीके से जान चुके होते हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास होता है क्योंकि आपने जीवन के कई पड़ाव देखे होते हैं। आप परफेक्शन की तरफ नहीं भागते, बल्कि आप किसी इंसान में अपना “घर” खोजते हैं।

आगे बढ़ना 

हमारी जिंदगी में कुछ ऐसी घटनाएँ होती हैं जो हमें आगे बढ़ने से रोकती हैं। आपको कभी भी अपने बीते हुए समय को अपने आज पर हावी नहीं होने देना चाहिए। बीते हुए कल से उबरना सीखें, उसे स्वीकार करें और जाने दें। इससे आप एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि हर किसी को अपना परफेक्ट पार्टनर 25 या 30 की उम्र में मिले। आपका सही साथी 40 की उम्र में भी मिल सकता है।

ज्यादा वास्तविक 

40 की उम्र के बाद आप ज्यादा वास्तविक (real) हो जाते हैं। आप अपनी कमजोरियों को भी स्वीकारने लगते हैं। जैसे कि 25-30 की उम्र में आप उन्हें छुपाते थे और दूसरों की नजर में बिल्कुल सही दिखना चाहते थे, 40 की उम्र में आपके अंदर परिपक्वता (maturity) आती है। आप समझ जाते हैं कि हर किसी में कुछ न कुछ कमी होती है और आप अपनी कमियों को भी स्वीकार करते हैं। आपकी अपेक्षाएँ भी कम हो जाती हैं।

दूसरा मौका 

Advertisment

जिंदगी में जरूरी नहीं है कि आपको पहला सही पार्टनर ही मिले। अगर आप पहले रिलेशनशिप में थे और अब सिंगल हैं, तो आप 40 के बाद भी खुद को एक नया मौका दे सकते हैं। सही पार्टनर और रिश्ता बनाने की उम्र 25 या 30 में ही जरूरी नहीं है। जब आपको लगे कि आप एक रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं और आपकी जिंदगी में एक पार्टनर की जरूरत है, तो उसके लिए कदम बढ़ाएं। खुद को रोकें नहीं, और समाज या दूसरों के दबाव में आकर अपने आप के साथ गलत मत करें।