Kids: घर पर बच्चों की बोरियत को ऐसे करें दूर

बच्चों को घर में बिजी रखना उनकी ग्रोथ के लिए ज़रूरी हो सकता है। घर में अलग- अलग कामों और एक्टिविटीज़ में उन्हें शामिल करने से उनका समय और ऊर्जा का सही तरीके से उपयोग किया जा सकता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Kids(freepik)

(Image Source: freepik)

6 Ways To Keep Your Kids Busy At Home: बच्चों को घर में बोर होना एक सामान्य बात हो सकती है। ऐसे में उनकी एनर्जी को सही ढंग से कंट्रोल करने के लिए उन्हें नई और एक्साइटिंग एक्टिविटीज करने के लिए मोटिवेट करना एक ऑप्शन हो सकता है। इससे उनका मनोरंजन बना रहता है और वे पूरा दिन व्यस्त भी रह पाते है जिससे उन्हे बढ़िया नींद भी मिलती है। बच्चों को नए और मनोरंजक एक्सपीरियंस कराना उनके अच्छे विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। बिजी रहना उनके उन्हें नई स्किल्स सीखने का मौका भी देता है। 

घर पर बच्चों की बोरियत को ऐसे करे दूर 

1. आर्ट एंड क्राफ्ट

Advertisment

आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों की क्रिएटिविटी, को बढ़ावा मिलता है। इससे उनके कुछ नया सीखने या बनाने की कला में सुधार होता है। वे नई नई चीजों को सोच पाते है और स्वतंत्रता और आत्मविश्वास का अनुभव करते हैं, जो उनकी दिमागी ताकत को बढ़ाता है।

2. किताबों से दोस्ती करवाएं

आप उन्हें दिन में कुछ समय किताबे पढ़ने के लिए मोटिवेट कर सकते हैं। उन्हें उनकी पसंद के किताबों को चुनने की आजादी दें ताकि उन्हें पढ़ने में रुचि हो। आप उनसे कह सकते हैं कि वे आपको कहानियों के बारे में सुनाएं और उनसे पूछें कि वे किस किताब को ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा, आप उनके साथ किताब पढ़कर उनके सवालों का उत्तर देने में सहायता कर सकते हैं। उससे उनकी पढ़ने की क्षमता बढ़ेगी और वे रीडिंग में इंटरेस्ट लेने लगेंगे।

3. घर के काम में मदद ले

घर में बच्चों को बिजी रखने के लिए यह भी उपयोगी हो सकता है। घर के काम करना उन्हे बेसिक स्किल्स और उनकी जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है और साथ ही इससे आपकी भी मदद हो सकती है। आप यह काम बच्चो की उम्र के हिसाब से उन्हें दे सकते है। घर के काम जैसे बर्तन धोना, सफाई करना, घर की सजावट करना आदि इससे उन्हें टीम वर्क, टाइम मैनेजमेंट, और दूसरो की मदद करना जैसी बातों की शिक्षा मिलती है। 

4. पजल सॉल्विंग जैसे खेल

Advertisment

पजल गेम, सुडोकू, और रुबिक क्यूब जैसे खेल बच्चों के लिए बहुत अच्छे हैं। इन  खेलों से बच्चे थोड़ा कैकुलेशन, क्रिएटिव थिंकिंग, प्रोब्लम सॉल्विंग, टाइम मैनजमेंट जैसे स्किल्स सीखते है। इन खेलों को खेलने से उनकी मानसिक क्षमताएं विकसित होती हैं। इसके अलावा, ये खेल उनके पेशेंस लेवल को बढ़ाते हैं और उन्हें नई चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करते हैं।

5. म्यूजिक एंड डांस

म्यूजिक और डांस बच्चों के लिए एक अच्छा तरीका हो सकता है उन्हें बिजी रखने के लिए। इससे उनको खुशी मिलती है और साथ ही उनकी फिजिकल एक्टिविटी बढ़ती है। वे नए गानों और डांस स्टाइल्स को सीखते हैं, जिससे उनकी फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। इसके अलावा, यह उन्हें स्ट्रेस से राहत दिलाने और उनकी खुशी और संतुष्टि को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

6. थोड़ा फ्री भी रहने दे

बच्चो को थोड़ा फ्री भी रहने दे। इससे वह खुद से चीजों को एक्सप्लोर कर पाएंगे और उनकी सोचने की क्षमता बढ़ेगी। यह उन्हे एक्सपेरिमेंट करने का मौका देगा  जिससे उनके दिमाग का विकास होगा। आप उन्हें खुद से कुछ बनाने, या कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्हें अलग अलग फील्ड्स के बारे बताए जैसे आर्ट, नई भाषा सीखना या कोई इंस्ट्रूमेंट बजाना आदि। इससे उनकी रुचि बढ़ सकती है और वे अपने रुचियों के अनुसार अधिक विकसित हो सकते हैं।

kids बच्चों घर बोरियत Busy At Home