Advertisment

Summer Vacations: बच्चों को सिखाएं छुट्टियों में क्राफ्ट वर्क

करिअर-कौशल | पेरेंटिंग: गर्मयों की छुट्टियों में बच्चों को माता-पिता क्राफ्ट वर्क सिखा सकते हैं। इससे बच्चों के कौशल में वृद्धि होगी और वे नया ज्ञान हासिल कर सकेंगे।

author-image
Prabha Joshi
15 Apr 2023
Summer Vacations: बच्चों को सिखाएं छुट्टियों में क्राफ्ट वर्क

बच्चों को सिखाएं क्राफ्ट्स बनाना

Summer Vacations: गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के कौशल विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे किसी भी तरह के प्रेशर से मुक्त होते हैं, ऐसे में वो बहुत अच्छे से चीजों को सीखते और उन पर काम करते हैं। माता-पिता या पेरेंट्स को चाहिए कि गर्मियों की छुट्टियों का बच्चों की नजर से अच्छे-से-अच्छा प्रयोग करें। 

Advertisment

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चे बहुत-सी चीजें सीख सखते हैं। इस दौरान बच्चों को हॉलिडे वर्क के साथ-साथ बहुत-सी चीजें सिखाई जा सकती हैं। इनमें जो मजेदार चीज है वो है बच्चों के लिए क्राफ्ट वर्क। बच्चे गर्मियों में बहुत अच्छे से क्राफ्ट का काम सीख सकते हैं। इससे न केवल उनका विकास होगा बल्कि वे चीजों पर काम करना भी अच्छे से समझेंगे। खुद से चीजों को बनाने में उन्हें बहुत इंटरेस्ट आएगा और वे बोर भी नहीं होंगे।parents love

बच्चों के लिए क्राप्ट वर्क क्या हैं

गर्मियों की छुट्टियों के लिए बच्चों को निम्नलिखित क्राफ्ट वर्क सिखाएं :-

Advertisment

फर्स्ट एड मेकिंग 

गर्मियों में बच्चों को फर्स्ट एड बनाना सिखाएं। उनके लिए फर्स्ट एड के लिए उपयुक्त सभी सामान लाकर रख दें। अब उन्हें इसके बारे में जानकारी देते हुए स्टेप-बाई-स्टेप फर्स्ट एड बनवाना सिखाएं। इससे उनके ज्ञान में बहुत वृद्दि होगी और वे इसके बारे में भी जानेंगे। 

फ्लावर पॉट मेकिंग

Advertisment

बच्चों को गर्मयिों की छुट्टियों में फ्लावर पॉट मेकिंग सिखाएं। इसके लिए जरूरी नहीं आप क्ले लेकर आएं बल्कि घर के ही किसी पुरानी चीज से चार्ट पेटर औऱ अन्य सामान की मदद से आप फ्लावर पॉट बनाना सिखा सकते हैं। इससे बच्चों को एक नई चीज बनानी आएगी। 

पेन किट मेकिंग 

पेन किट एक अच्छे क्राफ्ट के लिए उपयुक्त है। पेन किट बनाने के लिए आप किसी टी कप या पुराने किसी यूज्ड बाक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें चार्ट पेपर की मदद से बच्चे को पेन किट बनाना सिखाएं। पेन किट की उपयोगिता बताते हुए बच्चे को इसका प्रयोग सिखाएं। इस तरह बच्चा पेन किट में भी बहुत इंटरेस्ट लेगा। 

Advertisment

की-होल्डर मेकिंग 

गर्मियों की छुट्टियों के लिए बच्चों के क्राफ्ट के तौर पर की-होल्डर बनाना एक अच्छा विकल्प है। वैसे तो बच्चों को चाबियों से इतना मतलब नहीं होता, फिर भी आप की-होल्डर बच्चों से बनवा सकते हैं। ऐसा इसलिए कि ये बनाने में बहुत आसान होता है और छोटा होता है। 

कार्ड मेकिंग 

आए-दिन कोई-न-कोई दिवस भारत में पड़ते रहते हैं। ऐसे में आप बच्चों को इन दिवसों की उपयोगिता बताते हुए उन्हें कार्ड बनाना सिखा सकती हैं। इससे बच्चों को बहुत इंटरेस्ट आएगा और वे अपने कौशल का भी विकास कर सकेंगे। कार्ड मेकिंग से जुड़ी प्रतियोगिताओं में भी बच्चे की मदद हो सकेगी। 

इस तरह आप गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए लाभदायक बना सकती हैं। बच्चों का गर्मियों की छुट्टियों में खेलने और पढ़ने के साथ-साथ क्राफ्ट मेकिंग में भी इंटरेस्ट जगाएं।

Advertisment
Advertisment