Kid's Meal: बच्चों को क्या खिलाएं जिससे वह स्वस्थ रहें

पेरेंटिंग: कहते हैं एक पेड़ तभी मजबूत बनता है जब उसे जड़ से ताकत मिलती है। वैसे ही अगर आप अपने बच्चों को बचपन से ही पौष्टिक खाना खिलाएंगे तो बड़े होकर वह बहुत ही स्वस्थ और शक्तिशाली बनेंगे। आइये इस ब्लॉग में जानते हैं कि आप अपने बच्चों का मील कैसे बनाएं-

author-image
Ria Dey
New Update
Kid’s Meal(Horlicks).

How To Prepare Kids Meal (Image Credit - Horlicks)

How To Prepare Kids Meal: कहते हैं एक पेड़ तभी मजबूत बनता है जब उसे जड़ से ताकत मिलती है। वैसे ही अगर आप अपने बच्चों को बचपन से ही पौष्टिक खाना खिलाएंगे तो बड़े होकर वह बहुत ही स्वस्थ और शक्तिशाली बनेंगे। उन का शारीरिक और मानसिक विकास भी अच्छे से होगा और वह बीमार भी कम पढ़ेंगे।

बच्चों को क्या खिलाएं जिससे वह स्वस्थ रहें?

1. सुबह का नाश्ता

Advertisment

हमारे बुजुर्ग कहते थे बच्चे जितना खाएंगे उतना ही जल्दी बड़े होंगे। उनके लिए सुबह का नाश्ता बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप सुबह उन्हें उठने के बाद और उसके 2 घंटे बाद खाना जरूर खिलाइए। उठने के बाद आपने एक गिलास दूध के साथ रोटी, सूजी का उपमा, ओट्स, सैंडविच, फल का रस जैसे प्रोटीन खाना खिला सकते हैं। उसके 2 घंटे बाद आप एक से दो फल, ड्राई फ्रूट्स, सब्जी से बना हुआ रोटी का रोल और अगर आप चाहे तो बाकी प्रोटीन फूड खिला सकते हैं। 

2. दोपहर का खाना

दोपहर के खाने में ज्यादा से ज्यादा सब्जी रखने की कोशिश कीजिए। सब्जी हम सब के लिए बहुत ज्यादा उपकारी है। दोपहर में चावल के साथ-साथ सब्जी, दाल, मछली या मांस जरुर खिलाएं।  

3. शाम का नाश्ता

दोपहर के खाने के बाद ज्यादा समय तक उन्हें भूखा ना रखें। आप शाम को नाश्ते में उन्हें कुछ हल्का फुल्का खाना खिलाएं। शाम को नाश्ते में हमेशा उन्हें कुछ चटपटा सा खाना खिलाइए जो प्रोटीन से पूर्ण हो ताकि वह खाना को मज़े से खाएं। आप चाहें तो सब्जी से बने हुए सैंडविच, पोहा, घर में बने हुए पैन केक, दूध और फल से बनाए हुए मिल्कशेक जैसे कि स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक या बनाना मिल्कशेक जो आप बना सकते हैं घर में वो दीजिए।  

4. रात का खाना

Advertisment

बच्चों को रात का खाना खिलाते समय ध्यान रखिए कि उनका खाना ज्यादा ऑयली और मसालेदार ना हो। बच्चे को ऑइली और मसालेदार खाना ज्यादा खिलाने से उन्हें पेट की समस्या हो सकती है। रात को आप उन्हें रोटी के साथ सब्जी, भिन्न तरह के दाल, राजमा जैसा खाना आप उन्हें दे सकते हैं। रात को खाने के थोड़ी देर बाद आप उन्हें दूध भी पिला सकते हैं।  

घर में पोषण पूर्ण खाना खिलाने के साथ-साथ अगर आप चाहे तो उन्हें कोई न्यूट्रिशनिस्ट के पास भी लेकर जा सकते हैं। आपको ख्याल रखना पड़ेगा कि आप उन्हें जो रोज खाना दे रहे हैं उस पर शूटिंग ज्यादा हो। जिस खाने में फैट ज्यादा हो वैसा खाना उन्हें ना दें। उन्हें ज्यादा फास्ट फूड ना खाने दें इससे उनकी सेहत खराब हो सकती है।

बच्चे स्वस्थ मानसिक विकास Kids Meal