Advertisment

Kids Upbringing: बच्चों की परवरिश के लिए दादी-नानी के ये उपाय बन सकते हैं वरदान

ग्रैंडपेरेंट के तजुर्बे से नए मां-बाप को अनमोल ज्ञान मिल सकता है। ये ज्ञान उन्हें बच्चों के साथ व्यवहार में समझदारी दिखाने में मदद कर सकता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Kids Upbringing(FREEPIK)

(Image Source: freepik)

Parenting Suggestion To Learn From Our Grandparents: ग्रैंडपेरेंट हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका प्यार और अनुभव हमें जीवन के मुश्किल समय में निराशा से बाहर निकालने में मदद करता है। उनसे हमें जीवन की सीख मिलती है और हमारे लिए अमूल्य अनुभवों का साथ मिलता है। ग्रैंडपेरेंट की यादों और उनके एक्सपीरियंस नए पेरेंट्स को बच्चों की परवरिश में मदद कर सकते हैं। 

Advertisment

Kids Upbringing: बच्चों की परवरिश के लिए दादी-नानी के ये उपाय बन सकते हैं वरदान

1. शांत रहना

ग्रैंडपेरेंट अक्सर हमे शांत रहकर और संयम के साथ अपने बच्चों की जरूरतों और व्यवहार से निपटने के लिए गाइड कर सकते है। उनका बच्चो को हैंडल करना एक नया और बेहतर तरीका हो सकता है।

Advertisment

2. सिम्पलिसिटी 

वे हमें सिखाते हैं कि बच्चो का पालन-पोषण करना मुश्किल नहीं होना चाहिए। एक साथ समय बिताना, कहानियाँ सुनाना और नेचर में एक साथ बैठकर चाय पीना जैसी साधारण बातें भी खुशिया और यादें बना सकती हैं।

3. परंपरा को निभाना

Advertisment

बुजुर्ग हमें हमारी पुरानी पारिवारिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के महत्व को याद दिलाते हैं और उनसे हमे जोड़ते है जो बच्चों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और अपनेपन की भावना प्रदान करते हैं।

4. बिना शर्त के प्यार करना 

वे बिना शर्त  प्यार और एक्सेप्टेंस की शक्ति का दिखते हैं, जो बच्चों के विकास के लिए एक मार्गदर्शन बन सकता है और उन्हें अपने से छोटो के साथ प्रेम से रहने में मदद करना सिखा सकता है। 

Advertisment

5. सम्मान

वे बड़ों का सम्मान करने के मूल्य पर जोर देते हैं, बच्चों को सही व्यवहार करना और बड़ो की इज्जत करना प्यार से सीखते हैं।

6. मजेदार तरीके से सिखाना 

Advertisment

दादा-दादी बच्चो को मजेदार तरीके से जीवन के पाठ सीखते हैं। खेल- खेले में ही कई बार वे बच्चों को कड़ी मेहनत, ईमानदारी का महत्व बता देते है।

7. आउटडोर खेल

बुजुर्ग अकसर बच्चो को आउटडोर खेल खेलने के लिए मोटिवेट करते है। उनका मानना होता है की बच्चों को प्रकृति के चमत्कारों के बारे में सिखाना जरूरी है जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। 

8. क्वालिटी टाइम

वे हमें अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने, हर पल को एंजॉय करने और जीवन भर चलने वाले मजबूत बंधन बनाने के महत्व की याद दिलाते हैं।

बच्चों Grandparents दादी-नानी वरदान parenting Suggestion
Advertisment