Advertisment

Parenting in Digital Age: अपने बच्चों के लिए किस तरह निकालें समय?

समय के साथ-साथ टेक्निकल चीज़ों का उपयोग बड़ रहा है। आज के समय में बच्चे, जवान और बड़े सभी अपने फोन, कंप्यूटर और टेलीविजन का उपयोग करते हैं। यह सभी व्यक्तियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है कि वे स्क्रीन के समय और परिवार के समय का संतुलन बनाए रखें।

author-image
Ritika Negi
New Update
Importance of balancing screen and family time

Digital Age Parenting (Image Credit: freepik)

Why is it important for parents to balance screen time and family time: समय के साथ साथ टेक्निकल चीज़ों का उपयोग बड़ रहा है।आज के समय में बच्चे, जवान और बड़े सभी अपने मोबाइल फोन, कंप्यूटर और टेलीविजन का उपयोग करते हैं। यह सभी व्यक्तियों के बेहद महत्वपूर्ण है कि वे स्क्रीन के समय और परिवार के समय का संतुलन बनाए रखें। परिवार का समय एक महत्वपूर्ण भाग है जो हमारे जीवन में अनमोल होता है। इस दौरान हम अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं, उनसे बातें करते हैं और परिवार के सारे सदस्य मिलकर कई एक्टिविटीज करते हैं। यह हमारे परिवार के संबंधों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। 

Advertisment

वहीं, स्क्रीन के सामने समय बिताना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि यह हमें नई जानकारी हासिल करने और मनोरंजन के रूप में आनंद लेने का माध्यम प्रदान करता है। आजकल कई पैरेंट्स वर्क फ्रॉम होम करते हैं जिसमे उन्हें स्क्रीन के सामने अपना समाय व्यतीत करना होता है। हालांकि, जब हम अधिक से अधिक समय स्क्रीन के साथ बिताने लगते हैं, तो हमारे पारिवारिक संबंधों में कमी आती है और हमारे जीवन के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी दिक्कत आ सकती है। 

संतुलन क्यों है जरूरी?

परिवार का समय और स्क्रीन का समय दोनों का संतुलन बेहद ही महत्वपूर्ण हैं। यह बच्चों के लिए भी जरूरी है क्योंकि वे अपने माता-पिता के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं, अपने रिश्तों को समझना चाहते हैं जो सिर्फ माता-पिता ही समझा सकते हैं। यदि हम अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिताते हैं और स्क्रीन के साथ अधिक समय बिता रहे हैं, तो बच्चे खुद को अलग और अकेला महसूस करने लगते हैं। इससे बच्चों के संबंधों में कमी हो सकती है और वे अकेले पड़ सकते हैं।

स्क्रीन का समय बड़ रहा है और इसका सीधा असर हमारे पारिवारिक संबंधों में देखने को मिलता है। इसलिए हमें ध्यान देने की आवश्यकता है कि हम स्क्रीन के साथ समय बिताने के साथ-साथ अपने परिवार के लिए भी समय निकालें।अपने स्क्रीन के समय को बैलेंस करने के लिए, हमें एक सीमित समय तय कर लेना चाहिए जब हम टेक्निकल चीजों का इस्तेमाल करेंगे। हमें सोशल मीडिया, वीडियो गेम और अन्य ऑनलाइन एक्टिविटीज के लिए एक समय निर्धारित करना चाहिए जिससे हम अपने परिवार को भी समय दे सकें।अगर हम स्क्रीन के साथ समय बिताने के लिए सीमा तय करते हैं, तो हमारे परिवार के संबंधों में सुधार हो सकता है और हम अपने परिवार के साथ खुश रह सकते हैं।

parents family balance important screen
Advertisment