Advertisment

Children Mind: ये बातें बच्चों के मन पर कर सकती हैं नकारात्मक प्रभाव

पेरेंटिंग: बच्चों के दिमाग को स्वस्थ बनाने के लिए जरुरत है उनकी सही देखभाल करने की। जब बच्चों के दिमाग की सुरक्षा की बात आती है, तो सावधानी बरतना और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उन्हें उनकी ऐज के हिसाब से चीजें बताई जाएँ। जानिए अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Children Mind(NavBharat Times)

These Things Can Have A Negative Effect On The Mind Of Children (Image Credit - NavBharat Times)

These Things Can Have A Negative Effect On Children Mind: हम सभी को बच्चों के दिमाग को स्वस्थ बनाने के लिए जरुरत है उनकी सही देखभाल करने की। जब बच्चों के दिमाग की सुरक्षा की बात आती है, तो सावधानी बरतना और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उन्हें उनकी ऐज के हिसाब से चीजें और बातें बताई जाएँ। बच्चों को कभी भी ऐसी बातें ऐसी चीजें न बताई जाएँ जो उनके दिमाग पर गलत असर डालती हों। हर बच्चे का अपना एक अलग प्रकार का नेचर होता है और उनका सेंसिटिव लेवल भी अलग-अलग हो सकता है कुछ ऐसी चीजें और अनुभव होते हैं जिन्हें आमतौर पर युवा दिमाग के लिए अच्छा या उपयुक्त नहीं माना जाता है। ऐसी चीजों से अपने बच्चों को दूर रखने की कोशिश करें और बच्चों को हेल्दी एनवायरमेंट प्रदान करें।

Advertisment

जानिए कौन सी चीजों को बच्चों में मन में नहीं आने देना चाहिए

1. हिंसक चीजें बच्चों के सामने न आने दें

अत्यधिक हिंसा, खून-खराबा, या गलत तरह की ग्राफ़िक चीजें छोटे बच्चों के लिए परेशान करने वाली और आघात पहुंचाने वाली हो सकता है। यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि फिल्में, टीवी शो और वीडियो गेम सहित वे जिस मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, वह उनकी ऐज के अनुसार हो और उसमे किसी प्रकार की हिंसा न हो।

Advertisment

2. खतरनाक व्यवहार

बच्चों को नशीली दवाओं के उपयोग, अत्यधिक शराब का सेवन या खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे खतरनाक व्यवहारों की फ़ोटोज वीडियोज या बातों से बचाया जाना चाहिए। ऐसी सामग्री उनकी सोच और व्यवहारों पर निगेटिव इफेक्ट डाल सकती है।

3. सेंसिटिव और ट्रॉमेटिक चीजें

Advertisment

कुछ चीजें जैसे मृत्यु, दुर्व्यवहार या गंभीर बीमारियाँ बच्चों के लिए डिसटर्बिंग हो सकते हैं। इन चीजों पर संवेदनशील होकर विचार करना और यदि बच्चों के सामने इन बातों पर चर्चा की जानी हो तो स्पष्टीकरण जरुर दें।

4. सेक्सुअल फोटोज और बातें

यौन सामग्री छोटे बच्चों के लिए सही नही होती है क्योंकि छोटी ऐज में उन्हें इन चीजों का कोई काम नही होता है वे इन विषयों को समझ और सम्भाल नही सकते हैं। सेक्स और यौन संबंधों के बारे में बातें और जानकरी उनकी ऐज के अकार्डिंग ही दी  जानी चाहिए और इस तरीके से की जानी चाहिए जो बच्चे की समझ के अनुरूप हो।

Advertisment

5. टफ लैंग्वेज और अपवित्रता जैसी बातें

बच्चों के सामने ज्यादा टफ लैंग्वेज और अपवित्रता जैसी चीजों का इस्तेमाल नही किया जाना चाहिए वे उनके दिमाग पर गलत प्रभाव दाल सकती हैं। वे उन चीजों को सही से नही समझ सकते हैं और इसके प्रभाव को समझे बिना ऐसी भाषा की नकल कर सकते हैं।

6. निगेटिव और हार्मफुल रूढ़िवादिता

Advertisment

बच्चों को ऐसी चीजों से बचाया जाना चाहिए जो जेंडर, धर्म या अन्य विशेषताओं के आधार पर नकारात्मक रूढ़िवादिता को बढ़ावा देती हैं। उनके विकास के लिए विविधता और सहिष्णुता को प्रोत्साहित करना जरूरी है।

7. परेशान करने वाली या डरावनी चीजें

डरावनी फिल्में, डरावनी कहानियाँ या परेशान करने वाली कल्पनाएँ छोटे बच्चों के लिए ठीक नही हो सकती हैं, जिससे डर और चिंता पैदा हो सकती है। उन्हें उनकी ऐज के अकार्डिंग चीजों से परिचित कराना सबसे अच्छा है जो उनके इमोशनल के अनुरूप हो।

children बच्चों Mind Negative Effect
Advertisment