Parenting Tips: आपने बच्चे को आत्मनिर्भर बनाना क्यों ज़रूरी है?

पेरेंट्स पर ही बच्चे निर्भर रहने के वजह से आत्मनिर्भर नहीं बन पाते। छोटी उम्र से ही जरूरी है की आप अपने बच्चे को आत्मनिर्भर बनाएं कई लोग इस बात से अनजान है की क्यों अपने बच्चे को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए आइए जानें।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
parenting.png

(Image Source- Freepik)

Parenting Tips: कई बार आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलते है जिनके तौर तरीके या व्यवहार आपको पसंद नही आता, ऐसे में सीधा आप उनकी परवरिश पर सवाल उठा देते है। ऐसा आपके बच्चे को कोई बोले ये तो आप बिल्कुल भी नही चाहेंगे असल में हमारे देश का कल्चर ही ऐसा है कि ज्यादा लंबे समय तक बच्चे अपने पैरेंट्स पर निर्भर होते है। हालांकि हमारा कल्चर काफी अच्छा है मगर एक नुकसान भी है, वो ये की पेरेंट्स पर ही बच्चे निर्भर रहने के वजह से आत्मनिर्भर नहीं बन पाते। जबकि, छोटी उम्र से ही जरूरी है की आप अपने बच्चे को आत्मनिर्भर बनाएं कई लोग इस बात से अनजान है की क्यों अपने बच्चे को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए आइए जानें।

Advertisment

आपने बच्चे को आत्मनिर्भर बनाना क्यों ज़रूरी है?

इज्ज़त करना भूल न जाएं 

बच्चे को बचपन से ही एक चीज़ सीखनी चाहिए की कोई भी भी काम बड़ा या छोटा नही होता है मेहनत हर काम में लगती है, अगर बच्चे को ये पता नही होगा तब वो उस काम करने वाले व्यक्ति की इज्ज़त कैसे करेगा। ऐसा होने पर वो बच्चा अपने आस पास रहने वाले लोगों की भी इज्ज़त करना भूल जायेगा और बत्तमीज हो सकता है। उससे बात करना भी लोग पसंद नही करेंगे।

सपने देखने का सही हो तरीका

अगर कोई व्यक्ति किसी मजबूरी की वजह से ऐसा काम कर रहा है जो उसे नही करना चाहिए तो बच्चे को कभी ये नही सोचना चाहिए की ये काम मैं तो कभी नही करूंगा/करूंगी हमेशा ये सोचना चाहिए की मैं इतना काबिल हो जाऊंगा/जाऊंगी की ऐसे लोगों की मदद कर पाऊं। मेहनत के महत्व को समझना बहुत जरूरी होता है और सही दिशा में सपने देखने से कई रास्ते नज़र आते हैं।

बच्चा कही पीछे न रह जाएं 

अक्सर रिश्तेदारों के बच्चे से अपने बच्चे को कंपेयर किया जाता है, हालांकि ये बिल्कुल भी सही नही है क्योंकि हर बच्चे की अपनी कैपेबिलिटी होती है। ये ज़रूरी है की आप अपने बच्चे को सही शिक्षा, संस्कार और दिशा प्रदान करे ताकि कोई परेशानी आने पर किसी दूसरे की मदद न ले और आपका बच्चा पीछे न रहे।

Advertisment

हर छोटी चीज़ के लिए न हो निर्भर

बच्चो की आदत होती है की वे अपने हर काम के लिए अपने पैरेंट्स पर निर्भर होते है ऐसे में बच्चा लंबे समय तक भी अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने लगेगा और कभी ऐसा समय आया की उसे खुद कुछ करना है तो वो असहाय महसूस करने लगेगा।

मेहनत सफलता का रास्ता

जब तक कोई काम आप खुद न करें तो आपको अंदाजा नहीं होता की उसमें कितनी मेहनत लगती है, तो फिर बच्चा तो बच्चा हैं। अगर वो आत्मनिर्भर नही होगा तो कभी समझ नही पाएगा किसी के भी काम की मेहनत को और उसके लिए सबकुछ आसान ही होगा।