Advertisment

Parenting Tips: अपने बच्चों को दूसरों को माफ करना सिखाएं

क्षमा की कला एक महत्वपूर्ण गुण है जो हमारे जीवन को सुखद और सहज बनाता है। इस गुण को अपने बच्चों को सीखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि उन्हें पढ़ाई और संगीत की कला सिखाना।

author-image
Ritika Negi
New Update
The art of forgiving

Teaching Forgiveness (Image Credit: freepik)

Why is it important to teach your children the art of forgiveness: क्षमा की कला एक महत्वपूर्ण गुण है जो हमारे जीवन को सुखद और सहज बनाता है। इस गुण को अपने बच्चों को सीखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि उन्हें पढ़ाई और संगीत की कला सिखाना। यह एक प्रकार ही मानसिक स्थिती है जिसमे हम किसी को उनके अपराध के लिए माफ कर देते हैं। अपने बच्चों को क्षमा की कला सीखने का एक और महत्वपूर्ण फायदा यह है कि यह उन्हें दूसरों के अपराधों को समझने और समझने की क्षमता देता है। इससे बच्चे और अधिक संवेदनशील और दयालु होते हैं।

Advertisment

दुसरो को माफ कर देना क्यों है जरूरी?

1. सहयोग और विनम्रता

क्षमा की कला सीखने से बच्चे सहयोगी और विनम्र बनते हैं। जब वे किसी को क्षमा कर देते हैं, तो उन्हें समझ आने लगता है कि दूसरों को माफ कर देने से वे बेहतर और संतुष्ट महसूस करते हैं। हम सभी से अपने जीवन में गलतियां होती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि अगर हम अभी गलतियों के लिए माफी चाहते हैं, तो पहले हमें खुद दूसरों माफ करना आना चाहिए। 

Advertisment

2. सकारात्मक सोच विकसित होती है

क्षमा करने से बच्चे अपनी सोच को पॉजिटिव रखना शुरू करते हैं। वे किसी भी बात पर गुस्सा करना या फिर बदला लेने की बजाय चीजों को समझदारी से कंट्रोल करना सीखते हैं। ऐसा करने से उनके व्यवहार में एक ठहराव आता है और वे शांति के साथ चीज़ों को करते हैं। 

3. संबंधों को मजबूत करना

Advertisment

हम सभी कोई न कोई रिश्तों में जुड़े हैं, माता पिता का रिश्ता, भाई बहन का रिश्ता या फिर पति पत्नी का रिश्ता। और इस बात से भी कोई इंकार नहीं कर सकता की गलती हर इंसान से होती है, इसीलिए यह जरूरी है कि हम सभी एक दूसरे को माफ करना सीखें। आपको अपने बच्चों को यह समझाने की जरूरत है कि अगर रिश्तों को बनाए रखना है, या फिर रिश्तों को मजबूत रखना है तो माफ करना सीखना पड़ेगा। 

4. अधिक खुशहाल जीवन

क्षमा करने की कला सीखने से बच्चे अधिक खुशहाल और संतुष्ट जीवन जीते हैं। गलतियों को अनदेखा करके और माफ करके जीवन और आसान और सहज हो जाता है। हमेशा लोगों की गलतियां देखना एक स्वस्थ जीवन का नजरिया नहीं है। अपने बच्चों को हमेशा यह सिख देनी चाहिए को दूसरों की अच्छाइयां देखना ही अच्छे जीवन की निशानी है। अब इसका मतलब यह भी नहीं की आप सिर्फ अच्छाइयां देख रहे हो बुराइयों को इस कदर नजरंदाज कर रहे हो की वह व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा दे। इसीलिए जरूरी यह है कि अपना बचाव करके, दूसरों के लिए गलत न करके अपने जीवन में आगे बड़ा जाए।

children important संबंधों forgiveness
Advertisment