Advertisment

Financial Security: क्या महिलाओं को इन्शुरन्स करवाना चाहिए, आइये समझतें हैं

ज्यादातर औरतों को इंश्योरेंस का महत्व नहीं पता होता है। इसमें कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि इंश्योरेंस के बारे में जानकारी की कमी, समय की कमी, और सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Financial Security(freepik)

(Image Source: freepik)

Why Insurance Is Important For Women: औरतों को इंश्योरेंस का महत्व नहीं पता होता है। इसमें कई कारण हो सकते हैं, जैसे कई समाजों में, इंश्योरेंस के महत्व को नेगेटिव तरीके से देखा जाता हैं या फिर यह मर्दों का काम है समझकर औरतों को इंश्योरेंस लेने से दूर रखा जाता है, या फिर बिजी लाइफस्टाइल या लापरवाही के कारण, औरतें इंश्योरेंस लेना की गंभीरता नहीं समझना चाहती। लेकिन आज इसे समझने के लिए पुराने सामाजिक और सांस्कृतिक मिथ तोड़ने की जरूरत है। महिलाओं को इंश्योरेंस के लाभों के बारे में शिक्षित करना महत्वपूर्ण है। इससे उन्हे अपने भविष्य की वित्तीय सुरक्षा के लिए सचेत बनाया जा सकता है।

Advertisment

क्या महिलाओं को इन्शुरन्स करवाना चाहिए आइये समझतें हैं 

1. फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलती है

महिलाओं को अपना इंश्योरेंस करवाने से फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिलती है। इंश्योरेंस करवाने से वे अचानक पड़ी आपदाओं जैसे एक्सीडेंट्स या स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा खर्चों और अन्य बड़े खर्च से बचाव के लिए सुरक्षित रहती हैं। इसके अलावा, इंश्योरेंस करवाने से उन्हें आर्थिक स्थिति में स्टेबिलिटी का अनुभव होता है और वे अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाए रख सकती हैं।

Advertisment

2. हेल्थ एंड मेडिकल फैसिलिटी 

इंश्योरेंस करवाने से महिलाओं को स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं। इसके जरिए, महिलाएं आवश्यक चिकित्सा सेवाओं, जैसे कि नियमित चेकअप्स, दवाओं का खर्च और कई तरह के इलाज प्राप्त कर सकती हैं। इससे उनका स्वास्थ्य और वेलबीइंग सुरक्षित रहता है और वे अपने परिवार की देखभाल करने में सक्षम रहती हैं।

3. मैटरनिटी पीरियड में सिक्योरिटी मिलना

Advertisment

गर्भावस्था के समय में पैसा बहुत जरूरी होता है। गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं को अपने हेल्थ और बच्चे की देखभाल के लिए ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही, गर्भावस्था और डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल के खर्चों का बोझ भी होता है। इंश्योरेंस महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ईलाज, जाँच, और दवाओं की सुविधा प्रदान कर सकती है। इसके अलावा, इंश्योरेंस से जुड़ी कुछ सरकारी योजनाएं मां बनने से जुड़ी आर्थिक सहायता प्रदान कर सकती हैं। यह महिलाओं को आर्थिक तनाव से बचाकर उन्हें स्वास्थ्यपूर्ण गर्भावस्था का आनंद लेने में मदद कर सकती है।

4. सही निवेश

इंश्योरेंस करवाने से महिलाओं को कई लाभ जैसे सिक्योरिटी, इलाज, और अन्य आर्थिक लाभ तो प्राप्त होते ही हैं। इसके अलावा, इंश्योरेंस एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट भी होता है। इससे उनका पैसा सही जगह और सेफ रहता है और अचानक आई जरूरतों के लिए पैसा उपलब्ध होता है।

5. कर लाभ मिलना

इंश्योरेंस करवाने से महिलाओं को कई टैक्स बेनिफिट मिल सकते हैं। जैसे कई देशों में, इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान करने पर टैक्स छूट की सुविधा मिल सकती है। इससे न केवल महिलाओं को इंश्योरेंस करवाने के लिए प्रेरित किया जाता है, बल्कि यह उन्हें लाभ प्रदान करता है या फिर इंश्योरेंस प्रीमियम भुगतान करके, महिलाएं अपनी इनकम को कम दिखा सकती हैं, जिससे वे अधिक टैक्स बचा सकती हैं आदि। इन टैक्स बेनिफिट्स से, महिलाएं इंश्योरेंस करवाने का लाभ उठा सकती हैं।

#Women Insurance महिलाओं Financial Security इन्शुरन्स
Advertisment