हर महिला के फोन में होने चाहिए ये 5 सेफ्टी एप्स

महिलाओं की सुरक्षा आज के समय में एक गंभीर मुद्दा है, क्योंकि महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों में देश आज भी वहीं खड़ा है जहां 12 वर्ष पहले था। इसकी पुष्टि आए दिन आने वाले मामलों से होती है।

author-image
Ruma Singh
New Update
Importance of women safety.

(Credit Image-File Image)

Women Safety Apps: महिलाओं की सुरक्षा आज के समय में एक गंभीर मुद्दा है, क्योंकि महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों में देश आज भी वहीं खड़ा है जहां 12 वर्ष पहले था। इसकी पुष्टि आए दिन आने वाले मामलों से होती है। जब भी कोई महिला अपने घर से बाहर निकलती है तब उनके मन में पहली शंका अपनी सुरक्षा को लेकर होती है। हर दिन कोई न कोई वरदात सामने आने के बाद महिलाओं के मन में दिनों-दिन डर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उनके मन में सवाल उठता कि कैसे वो खुद को बाहर सेफ रख पाएगीं?

महिलाओं के फोन में होने चाहिए ये 5 सेफ्टी एप्स

Advertisment

तकनीकी की मदद से महिलाओं के सेफ्टी को ध्यान में रखकर कुछ सेफ्टी एप्स बनाए गए हैं, जो इस परेशानी को खत्म होने में काफी हद तक मददगार सिद्ह हुआ है। ये एप्स खतरे के समय में खुद सक्रिय हो जाते हैं और पंजीकृत नंबर को अलर्ट मैसेज भेज देते हैं। महिलाएं इन एप्स का सहारा लेकर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकती हैं।

1. Safetipin App

यह महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सबसे बेहतरीन एप्स में से एक है। जीपीएस ट्रैकिंग, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर, सेफ प्लेस के लिए डायरेक्शन जैसे फीचर्स देने को लेकर दूसरे एप के मुकाबले में इसे बेहतर माना गया है। महिलाएं इस एप के जरिए सुरक्षित और असुरक्षित जगह की जानकारी भी ले सकती हैं।

2. Himmat Plus App

इस एप को दिल्ली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसे यूज करने से पहले दिल्ली पुलिस के साइट पर जाकर रजिस्टर करना पड़ता है। जिसके बाद यूजर्स को SOS बटन की सुविधा मिलती है, जिसके जरिए महिला की लोकेशन, ऑडियो, वीडियो पुलिस कंट्रोल तक पहुंच पाती है।

3. 112 India App

Advertisment

यह एप निर्भया पहल के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है। यह एक ऑल इन वन वुमेन सिक्योरिटी एप है, जिसका इस्तेमाल कर एक क्लिक से SOS वार्निंग भेजा जा सकता है।

4. Raksha App

आपातकाल में कोई भी महिला इस एप के एक बटन के जरिए अपनी फैमिली को अपना कर्रेंट लोकेशन भेज कर अलर्ट कर सकती है। यह फोन के स्विच ऑफ या नॉन ऑपरेटिव मोड में भी काम करता है।

5. Circle Of 6 App

यदि आप घर सुरक्षित जाना चाहती हैं तब आप इस एप के जरिए अपने चुने हुए खास 6 कॉन्टैक्ट को अलर्ट मैसेज भेज सकती है। साथ ही इसमें हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं जिसे कॉल करके आप मदद भी मांग सकती हैं।

womens safety in india सेफ्टी महिलाओं की सुरक्षा