Advertisment

बेजान बालों में डाल सकते हैं यह, जानें घर पर बने 6 होममेड हेयर मास्क

हैल्थ /ब्लॉग : ड्राई और डैमेज बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग केले का सेवन ज्यादा करते हैं। केला हमारे बॉडी और चेहरे को मॉश्चराइजर करने में मदद करता है। यह बालों को पर्याप्त हाइड्रेशन भी देता है।

author-image
New Update
Dry and damage hair .png

Can Put These 3 Homemade Hair Masks At Home For Lifeless Hair (image credit : Femina.in)

3 Homemade Hair Masks : ड्राई और डैमेज बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग केले का सेवन ज्यादा करते हैं। केला हमारे बॉडी और चेहरे को मॉश्चराइजर करने में मददत करता हैं। यह बालों को पर्याप्त हाइड्रेशन भी देता है। केला पोटेशियम, विटामिन बी-6, विटामिन सी, मैग्नीशियम, और प्रोटीन से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व बालों को पोषण देकर इन्हें सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं। आए जानते हैं कुछ घरेलू हेयर मास्क के बारे में जो ड्राई और डैमेज बालों से छुटकारा पाने में मददत करता हैं। 

Advertisment

बेजान बालों में जान‌ कैसे डाल सकते हैं

1.बेसन का हेयर मास्क 

100 ग्राम बेसन में आधा कप पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। उसके बाद इसे अपनी जड़ों और स्ट्रैंड्स पर लगाएं और इसे 30 मिनट तक सूखने दें। एक बार जब मास्क सूख जाए, तो बालों को झड़ने से रोकने के लिए इसे ठंडे पानी से धीरे से धो लें। बेसन आपके बालों को पोषण देने के लिए बहुत फायदेमंद है। बेसन का हेयर मास्क लगाने से बालों को झड़ने से रोकता हैं और मजबूत बनाता हैं। 

Advertisment

2. प्याज का रस हेयर मास्क 

बालों को घना बनाने के लिए प्याज बहुत फियदेमंद होता है। घने बाल पाने के लिए कई घरेलू उपाय हैं। यह बालों के विकास को भी बढ़ावा देता है क्योंकि ऐसा माना जाता है की खोपड़ी पर लगाने पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छी रहती हैं। 

3.अंडा और शहद हेयर मास्क 

Advertisment

बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, प्रोटीन और खनिजों से भरपूर, अंडे बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अंडे से मिलने वाले प्रोटीन के साथ यह बालों के जड़ों को भी मजबूत बनाकर बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा, अंडा नए बालों के विकास करने में मदद करता हैं। अंडे का यह हेयर मास्क तैयार करने के लिए एक कटोरे में एक अंडा फोड़ें और उसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। एक स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें।

4.केले का हेयर मास्क  

नारियल हमेशा बालों के लिए एक रक्षक रहा है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह बालों और स्कैल्प को भी पोषण देता है और साथ ही बालों के ग्रोथ को भी बढ़ाता है। केला बालों को टूटने से रोकता है और बालों के विकास में मदद करता है। इस केले का हेयर मास्क तैयार करने के लिए नारियल तेल और एक पके केले को एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण में थोड़ा सा नारियल का दूध मिलाएं। इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और इसे धोने से पहले कुछ देर के लिए रहने दें। बालों के झड़ने के लिए यह एक बेहतरीन हेयर मास्क है। 

Advertisment

5.आंवला और शिकाकाई हेयर मास्क  

बालों के रोम को मजबूत करने के लिए आंवला और शिकाकाई दोनों ही विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो आपके स्कैल्प को कोलेजन बूस्ट करता हैं और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता हैं। शिकाकाई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से लड़ते हैं, वहीं आंवला में मौजूद मिनरल्स स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता हैं। इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच आंवला पाउडर और 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर मिलाएं। पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 45 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद धो लीजिए।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

ड्राई और डैमेज बाल Hair Masks बेजान बाल
Advertisment