Advertisment

Black Grapes: जानें काले अंगूर खाने के 5 बेहतरीन फ़ायदे

blogs | हैल्थ: बच्चे, बूढ़े हों या फिर जवान, अंगूर खाना सभी को बेहद पसंद होता है। आमतौर पर बाजार में दो प्रकार के अंगूर मिलते हैं, हरे रंग के अंगूर और दूसरे काले रंग के अंगूर।

author-image
Ayushi
New Update
Black grapes

Benefits Of Black Grapes

5 Benefits Of Black Grapes: चाहें बच्चे, बूढ़े हों या फिर जवान, अंगूर खाना सभी को बेहद पसंद होता है। आमतौर पर बाजार में दो प्रकार के अंगूर मिलते हैं, हरे रंग के अंगूर और दूसरे काले रंग के अंगूर। दोनों ही रंगों के अंगूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं। 

Advertisment

काले अंगूर में भरपूर रूप से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। काले अंगूर में पाए जाने वाले 'विटामिन सी', 'विटामिन ए', 'विटामिन बी 6', 'प्रोटीन', 'कैल्शियम', 'फास्फोरस' और 'मैग्नीशियम' जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से आपके सेहत में कई तरह के लाभ होते हैं। रोजाना समय पर काले अंगूर का सेवन करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी लाभ मिलता है। 

काले अंगूर खाने से क्या फ़ायदे होते हैं

Advertisment

1. दिल को स्वस्थ रखने में मदद

काले अंगूर का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। काले अंगूर में 'पोटैशियम' और 'साइटोकेमिकल्स' जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। काले अंगूर में मौजूद 'पॉलीफेनोल्स' आपके शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर‌ सकता है। काले अंगूर का सेवन करने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

2. इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है

Advertisment

नियमित रूप से काले अंगूर का सेवन आपके शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। काले अंगूर में विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो आपके शरीर के रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करते हैं। काले अंगूर का सेवन करने से आपको कई तरह की बीमारियों से बचने में मदद मिलता है।

3. डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज मरीजों के लिए काले अंगूर का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। काले अंगूर में 'एंटी-डायबिटिक' तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। काले अंगूर में रेसवेरेट्रॉल नाम का केमिकल मौजूद होता है, जो 'एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक' गुणों से भरपूर होते है। यह आपके शरीर में इंसुलिन लेवल को भी बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।

Advertisment

4. आंखों के लिए लाभदायक

आंखों के लिए काले अंगूर का सेवन करना  फायदेमंद साबित हो सकता है। काले अंगूर में मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। रिसर्च के मुताबिक, काले अंगूर में मौजूद रेसवेरेट्रॉल तत्व में 'एंटी-ऑक्सीडेटिव', 'एंटी-एपोप्टोटिक' और 'एंटी-इंफ्लेमेटरी' गुण मौजूद होते हैं। काले अंगूर का सेवन आपके उम्र संबंधी 'नेत्र विकार', 'ग्लूकोमा' और 'मोतियाबिंद' जैसी कई परेशानियों से बचाव करने में भी आपकी मदद कर सकता है।

5. कैंसर से बचाव के लिए फायदेमंद

कैंसर से बचाव में कालू अंगूर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। बहुत सारी रिसर्च के मुताबिक विभिन्न रूप के कैंसर को रोकने में काले अंगूर का उपयोग करना लाभकारी साबित हो सकता है। यह आपके कैंसर के स्तर को नेचुरल रूप क कम करने में मदद करता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

कैंसर डायबिटीज आंखों Black Grapes काले अंगूर
Advertisment