Advertisment

Benefits Of Jujube: जानें बेर खाने के 5 बडे़ फायदे

बेर में बहुत कम मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। बेर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। बेर में कई प्रकार के पोषक तत्व, विटामिन और लवण पाए जाते हैं। आइए इस हैल्थ ब्लॉग में जानें बेर के पांच फायदे-

author-image
Ayushi
New Update
Jujube.png

Benefits of jujube

Benefits of jujube: बेर में भरपूर रूप से एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। बेर को मौसमी फल कहा जाता है क्योंकि यह खास मौसम में मिलते हैं। बेर हल्के हरे रंग का फल जब पक जाता है तब बाद में लाल-भूरे रंग का हो जाता है। बेर को बहुत सी जगह में चीनी खजूर के नाम से भी जाना जाता है। रिसर्च से पता चला है कि चीन में बेर का इस्तेमाल कई प्रकार की दवाइयों को बनाने में किया जाता है। बेर में बहुत कम मात्रा में कैलोरी‌ पाई जाती है।

Advertisment

जानें बेर खाने के 5 बडे़ फायदे

1.  आँख के दर्द को कम करे 

आज की जनरेशन में आंख की रोशनी कम होना छोटे बच्चे से बूढ़े तक का कम हो जाता है क्योंकि देर तक कंप्यूटर पर काम करने या दिन भर काम करने के बाद आंखों की रोशनी कम होने लगती है और साथ ही आँखों में दर्द होने लगता है। बेर का इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी ठीक होने लगती है। 

Advertisment

2. नकसीर में लाभकारी बेर

कुछ व्यक्तियों को अत्यधिक गर्मी या ठंड के कारण भी नाक से खून बहने की समस्या होती है। डॉक्टरों द्वारा कहा गया है कि बेर से बना घरेलू उपाय नाक से खून बहना कम करने में काम आता है। बेर वृक्ष के पत्तों को पीसकर कनपटी पर लेप करने से नकसीर बन्द हो जाती है जिससे वे जल्दी ठीक हो जाते हैं।

3. ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है

Advertisment

बेर में कई गुण मौजूद होते हैं, जो मनुष्य के शरीर में रक्त संचार को बढ़ावा देने का काम करता है।बेर में पाया जाने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त प्रवासी होते हैं। ब्लड साफ होने से मनुष्य को किसी प्रकार की बीमारियां नहीं होती और वहस्वस्थ रहते हैं।

4. अनिद्रा का उपचार करते हैं

जिन व्यक्तियों को नींद नहीं आती उन्हें बेर का सेवन करना चाहिए। बेर अनिद्रा का उपचार करता है। बेर एक ऐसी जड़ी बूटी पाई जाती है जो मन को शांत करती है और मानसिक तनाव को कम करती है। बेर में सैपोनिन्स नामक तत्व पाया जाता है, जो नींद में सुधारने में काम करता है। 

Advertisment

5. तनाव और चिंता कम करें

बेर खाने से मनुष्य को तनाव और चिंता कम होता है। दिमाग को शांत करने में फायदा करता है। बेर का सेवन करने से चिंता से ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मनुष्य मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। बेर खाने से मनुष्य को मानसिक रूप से शांति मिलती है और तनाव और चिंता से दूर रहते हैं।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।



Benefits of jujube बेर अनिद्रा तनाव और चिंता
Advertisment