/hindi/media/media_files/nwrycKO7n0rlCNuqEIbF.png)
Women's health
डिफिशिएंसी मतलब डिजीज नहीं होता है। डिफिशिएंसी की कमी की पूर्ति कर कर समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। महिलाएं अधिकतर सबका ख्याल रखने के चक्कर में अपना खुद का ख्याल नहीं रखती हैं। वह अपने बच्चों का ख्याल तो रखती है की रोज सुबह शाम उन्हें दूध देना है। अपने पति का, अपने माता-पिता का और सास ससुर का ख्याल रखती हैं, लेकिन वह यह भूल जाती हैं की वह भी मानव है उनके शरीर को भी कई चीजों की जरूरत है और इसी चक्कर में बहुत-सी महिलाओं के अंदर मैग्नीशियम पोटेशियम आयरन की कमी हो जाती है।
आयरन, मैग्नीशियम और पोस्टैशियम की कमी से महिलाओं को हो सकती हैं बड़ी समस्या
1. पैर में ऐंठन
मैग्नीशियम और पोटेशियम की कमी। कभी-कभी आयरन भी! अक्सर ऐसे मामले होते हैं जहां पेट में एसिड अपर्याप्त होता है और पोषक तत्वों का अवशोषण कम होता है। यदि आप भी अधिकतर पैर दर्द की समस्या से परेशान रहती है तो एक बार अपना फुल चेकअप कराएं और पता करें की आपको किस चीज की कमी।
2. माइग्रेन
डॉक्टरों का मानना है माइग्रेन से अधिकतर वह लोग ग्रस्त होते हैं जिन्हें मैग्नीशियम की कमी होती है। लेकिन कई मामलों में यह हाथ में सूजन के कारण भी हो सकता है। मैग्नीशियम ग्लाइसीनेट लक्षणों से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए उन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन कीजिए जिनमें मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है।
3. चक्कर आना
डॉक्टरों का मानना है की अधिकतर चक्कर आना आयरन की कमी का संकेत हो सकता है, लेकिन आयरन का शरीर में ज्यादा होना भी नुकसानदायक है। इसलिए आपको बार-बार यादि चक्कर आने की समस्या है, तो आप एक बार अपने डॉक्टर के पास जाकर यह चेक कराएं की आयरन की कमी है यह नहीं। यदि आप में आयरन की कमी होती है तो आप उन खाद्य पदार्थ का अधिक सेवन करें जिन में आयरन की मात्रा अधिक होती है।
4. रूखी त्वचा
अक्सर कम जिंक! अत्यधिक शुष्क त्वचा जो क्रीम और तेल लगाने के बावजूद बेहतर नहीं होती है, कम जस्ता और कई बार थायरॉइड डिसफंक्शन का परिणाम है। यदि आप भी रूखी त्वचा की समस्या से परेशान है तो आप चेक करवाएं क्या कहीं आपको जिंक की कमी तो नहीं है। यदि आप जिंक की कमी से परेशान हैं तो उन खाद्य पदार्थों को अपने डाइट में शामिल करें जिसमें जिंक की मात्रा अधिक होती है।
चेतावीनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।