/hindi/media/media_files/dS3A4ski5SS5eRi40SXa.png)
Immunity Drinks: रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) हमारे शरीर को अलग अलग वाइरस और रोग से बचाने में मदद करती है। सही खानपान और जीवनशैली से इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है, और इसके लिए कई प्राकृतिक जूस या ड्रिंक्स हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। नियमित रूप से इन ड्रिंक्स का सेवन करने से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता हैं और सेहतमंद रहा जा सकता हैं।
रोज़ाना पीने वाले 5 पेय जो बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
1. अदरक और हल्दी का काढ़ा
प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर अदरक और हल्दी शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है, साथ ही इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। हल्दी में मौजूद क्यूक्यूमिन तत्व शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जबकि अदरक शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। काढ़ा बनाने के लिए एक कप पानी में अदरक के टुकड़े और एक चुटकी हल्दी डालकर उबालें। इस काढ़े का रोज़ाना सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
2. नींबू और शहद का पानी
नींबू और शहद दोनों ही इम्यूनिटी के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। नींबू में विटामिन C होता है, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है, और शहद प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे सुबह के समय खाली पेट पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।
3. तुलसी और दारचीनी का पानी
तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। दारचीनी में भी रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। और इसलिए तुलसी और दालचीनी का पानी पीना काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे बनाने के लिए, एक कप पानी में कुछ तुलसी के पत्ते और एक दारचीनी की छड़ी डालकर उबालें। इस मिश्रण को दिन में दो बार पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलती है।
4. ग्रीन टी
ग्रीन टी में कैटिचिन नामक तत्व पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। ग्रीन टी के नियमित सेवन से शरीर के मेटाबोलिज़्म में सुधार आता है और इन्फेक्शन से बचाव होता है। ग्रीन टी को दिन में एक से दो कप पिएं। इसे शहद या नींबू के साथ भी लिया जा सकता है, ताकि यह और भी पौष्टिक हो जाए।
5. आंवले का जूस
आंवला जिसे Indian gooseberry भी कहते है, विटामिन C का एक बेहतरीन स्रोत है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो शरीर को मुक्त कणों से बचाते हैं और बुढ़ापे को भी धीमा करते हैं। रोज़ एक गिलास आंवले का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार होता है। साथ ही आंवले का सेवन करने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।