Advertisment

Healthy Vagina: स्वस्थ वजाइना के लिए महिलाओं को खानी चाहिए ये 5 चीजें

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। लेकिन हम में से कई महिलाएं हैं, जो अपने खानपान से लेकर शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। जिसके कारण महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
New Update
Healthy vagina .png

5 Food Women Should Eat For A Healthy Vagina (Image Credit - Healthshot)

Food For Healthy Vagina: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। चाहे वह पुरुष हो या महिलाएं। लेकिन हम में से कई ऐसी महिलाएं हैं, जो अपने खानपान से लेकर शरीर में हो रहे बदलावों पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। जिस के कारण महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर महिलाएं अपने वजाइना से जुड़ी परेशानियों पर ध्यान नहीं देती हैं। प्राइवेट पार्ट यानि वजाइना। वजाइना में खुजली, बदबू आना, डिस्चार्ज होने जैसी परेशानियों को नदरअंदाज करना आपके लिए बहुत बड़ा खतरा हो सकता है। इसलिए आप अपनी इस तरह की समस्याओं पर ध्यान दें। वजाइना को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हाइजीन मेंटेन करने के साथ-साथ अपने डाइट पर भी ध्यान दें। गलत डाइट से आपको हो सकती हैं कई तरह की परेशानियां। जानिए अधिक इस ब्लॉग में।

Advertisment

स्वस्थ वजाइना के लिए महिलाओं को खानी चाहिए ये 5 चीजें 

1. ग्रीन टी से वजाइना को रखें हेल्दी

बहुत सारे लोग अपने वजन को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ग्रीन टी न सिर्फ आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है बल्कि यह वजाइना के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी साबित होती है। ग्रीन टी में मौजूद पॉली फेनोल कैटेचिंस पाया जाता है, जो वजाइना में मौजूद बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। 

Advertisment

2. सब्जियों और ग्रेन्स का सेवन

वजाइना को हेल्दी बनाए रखने के लिए अपने डाइट में हरी-भरी सब्जियों और होल ग्रेन्स को शामिल करलें। इनमें पाए जाने वाले फाइबर और प्रीबायोटिक वजाइना हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर आपके शरीर में गुड बैक्टीरिया को प्रोडूस करता है। इसलिए अपने डाइट में हर रोज 25 ग्राम फाइबर को जरूर शामिल करें।

3. ऑयली फिश

Advertisment

ऑयली फिश जैसे - साल्मन मछली का सेवन करने से आपके शरीर को विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है, जो वजाइनल की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। यह मछली आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। इससे आपके वजाइना में ब्लड फ्लो सही तरीके से होता है।

4. दही का करें सेवन

वजाइना की हेल्थ के लिए दही का सेवन करना आपके लिए बेहद ही फायदेमंद हो सकता है। दही में प्री बायोटिक्स यूटीआई पाया जाता है। जो इंफेक्शन से बचाव करने में मदद करता है। दही का सेवन करने से यीस्ट, बैक्टीरिया और इंफेक्शन से दूर रहते हैं। दही का सेवन करने से पीएमएस के लक्षण कम हो जाते हैं।

Advertisment

5. सेब का करें सेवन

सेब का सेवन करने से सेक्सुअल हेल्थ बहुत बेहतर होता है। दरअसल, सेब का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में लिबिडो बढ़ जाता है। इसलिए सप्ताह में 2 से 3 दिन सेब का सेवन जरूर करें।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

vagina वजाइना बदबू Healthy Vagina
Advertisment