Advertisment

Food Not Pair With Tea: 5 फूड्स जिन्हें चाय के साथ न लें

ब्लॉग | हैल्थ : लोगों को चाय पीना बेहद पसंद है, चाय ऐसी चीज है जिसे पिए बिना कुछ लोग रह नही सकते हैं। मॉर्निंग से लेकर शाम के स्नैक्स से चाय का माजा कुछ और ही है और सुकून भी देता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
03 May 2023
Food Not Pair With Tea: 5 फूड्स जिन्हें चाय के साथ न लें

Food Not Pair With Tea (Image Credit : BBC/Munaty Cooking)

Food Not Pair With Tea: लोगो को चाय पीना बेहद पसंद है, चाय ऐसी चीज है जिसे पिए बिना कुछ लोग रह नही सकते हैं। मॉर्निंग से लेकर शाम के स्नैक्स से चाय का माजा कुछ और ही है और सुकून भी देता है। चाय ऐसी चीज है अगर हमें सर दर्द भी होगा तो चाय पीने से सारा दर्द गायब हो सकता है और घर में जब कोई मेहमान आते हैं तो उनको हम सबसे पहले चाय पूछते हैं। चाय पीने से मूड स्विंग होती है और अच्छा फील करने लगते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि कुछ फूड्स के साथ चाय का सेवन नहीं करना चाहिए जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ खाने ऐसे होते हैं जिसके साथ चाय का सेवन करने से बहुत-सी बिमारियों का सामना भी करना पड़ता है। 

Advertisment

Tea

 

 

Advertisment

कौन से ऐसे फूड्स है जिन्हें चाय के साथ नहीं लेना चाहिए

5 फूड्स जिसे चाय के साथ न लें :-

1. ठंडी चीजे न खाएं

Advertisment

जब भी आप चाय पीते हैं तो उसके तुरंत बाद आप कुछ ठंडी चीज न खाएं वो आपके स्वस्थ के लिए बहुत हानिकारक होती हैं क्योंकि ठंडा गरम होने से तबीयत खराब और पाचन प्रक्रिया भी कमजोर हो जाती है और इसके करण घबराहट भी हो सकती है। इसीलिए चाय पीने के तुरंत बाद आप कुछ ठंडा न खाए।

2. हरी सब्जियां

आपको हरी सब्जियां चाय के साथ खाने से बचना चाहिए। क्योंकि चाय में टैनिन और ऑक्सालेट होते हैं, जो आयरन के अवशोषण को रोकते हैं। ये यौगिक अपने साथ आयरन को बांध सकते हैं, जो रक्त में उनके अवशोषण को रोकते है। इसीलिए आपको चाय के साथ हरी सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

Advertisment

3. बेसन की चीज न खाएं

नमकीन, पकौड़े जैसे बेसन के स्नैक्स के साथ चाय मशहूर है, लेकिन यह कॉम्बो एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बनते है। यह खाना तो आपको अच्छे लगेंगे, लेकिन इसके खाने से आपको समस्या पहुंच सकती है। 

4. नींबू

Advertisment

सिटरस जैसे अम्लीय खाद्य पदार्थ चाय में कैटेचिन के अवशोषण में बाधा डालते हैं। इन्हें एक साथ खाने से शरीर द्वारा अवशोषित कैटेचिन की मात्रा कम हो सकती है। जो शरीर के लिए बिलकुल सही नहीं है।

5. हल्दी का सेवन न करें

इसे भूल से भी न डालें अपनी चाय में। ये काफी खतरानक हो सकती है। इसे चाय में डालने से बचें क्योंकि रासायनिक तत्वों के कारण यह पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment