Benefits Of Neem: त्वचा और पाचन के लिए लाभकारी है नीम

ब्लॉग | हैल्थ: नीम को कभी-कभी “गांव की फार्मेसी” कहा जाता है, नीम एक अद्वितीय औषधीय पौधा है जिसमें इसके सभी भागों पत्तियों, फूलों, बीजों, फलों, जड़ों और छाल सभी का उपयोग किया जा सकता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
New Update
नीम

नीम के बहुत से फायदे हैं

Benefits Of Neem: नीम के पेड़ का आयुर्वेद में बहुत महत्व है। नीम भारतीय उपमहाद्वीप का मूल पेड़ है। इस पेड़ के विभिन्न भागों का लंबे समय से पारंपरिक एशियाई चिकित्सा में उपयोग किया जाता है। ऐतिहासिक रूप से, इसका उपयोग दर्द, बुखार और संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। इसकी टहनियों का उपयोग दांतों को साफ करने के लिए किया जाता है। 

Advertisment

नीम को कभी-कभी “गांव की फार्मेसी” कहा जाता है। नीम एक अद्वितीय औषधीय पौधा है जिसमें इसके सभी भागों पत्तियों, फूलों, बीजों, फलों, जड़ों और छाल सभी का उपयोग किया जा सकता है। नीम की पत्ती का उपयोग कुष्ठ रोग, खूनी नाक, पेट खराब, भूख न लगना, त्वचा के अल्सर, हृदय और रक्त वाहिकाओं, बुखार, डायबिटीज, मसूड़ों की सूजन और यकृत के रोगों के लिए किया जाता है। पत्ते का उपयोग जन्म नियंत्रण और गर्भपात के लिए भी किया जाता है।

boost collagen in skin

नीम से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं 

आइए जानते हैं कि नीम से हमें क्या लाभ हो सकता है :-

1. त्वचा के लिए अच्छा होता है

लगभग सभी को त्वचा संबंधी कुछ छोटी-मोटी समस्याएं होती हैं, लेकिन अगर आप नीम से अपने शरीर को धोते हैं, तो यह साफ हो जाता है। अगर आप नहाने से पहले नीम के पेस्ट से अपने शरीर को रगड़ते हैं, तो इसे कुछ देर के लिए सूखने दें और फिर पानी से धो लें। यह एक अच्छे जीवाणुरोधी क्लीन्ज़र के रूप में काम करेगा। इससे आपको पिंपल्स भी नहीं होंगे।

2. पाचन के लिए लाभदायक

Advertisment

नीम का रस पीने से आपकी पाचन प्रक्रिया को रिबूट करने में मदद मिल सकती है। यह मेटाबोलिज्म को भी काफी बढ़ाता है। नीम को जूस के रूप में सेवन करने पर कड़वा नीम शरीर की चर्बी को तोड़ने में काम करता है।

3. ओरल स्वास्थ्य को दे बढ़ावा

ओरल स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए नीम की छाल चबाना भारत में एक आम बात है। नीम के एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट और इम्यून-बूस्टिंग गुण ओरल स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। 

4. एक्ने से बचाता है

ऐतिहासिक रूप से, नीम का उपयोग एक्ने के इलाज, दाग-धब्बों को कम करने और त्वचा की लोच में सुधार करने के लिए किया जाता रहा है। नीम लगाने से आपके चेहरे बिल्कुल साफ हो जाते हैं, पिंपल्स या एक्ने आने का डर नहीं होता है।

5. डायबिटीज होने से बचाता है 

Advertisment

अगर हम नीम का उपयोग करें तो हम डायबिटीज के खतरे से बच सकते हैं। डायबिटीज होने से खून की कमी हो जाती है और इसलिए हमें नीम का उपयोग करना चाहिए। ये हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

नीम benefits of neem