Healthy Food For Women: पपीता सहित जानिेए महिलाओं के लिए हेल्दी खाना

हैल्थ: महिलाओं के शरीर मे कई बदलाव होते हैं। महिलाओं के कंधों पर बच्चों से लेकर काम तक की जिम्मेदारिया होती है। ऐसे में कई बार घर और ऑफिस को मैनेज करने में महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान बिल्कुल भी नहीं देती हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Healthy food for women

Healthy Food For Women

Healthy Food For Women: घर को मैनेज करना और काम से लेकर परिवार में हर किसी की देखभाल करने तक, सब कुछ महिलाएं ही करती हैं। महिलाओं के पास किसी चीज की फुर्सत नहीं होती है, वह दिन भर भाग दौर करते रहती हैं कभी किचन में तो कभी ऑफिस के काम में। उनकी जिम्मेदारियों के लिए शायद 24 घंटे भी पूरे नहीं होते हैं। महिलाओं के कंधों पर बच्चों से लेकर अपने काम तक की जिम्मेदारिया होती है। ऐसे में कई बार घर और ऑफिस को मैनेज करने में महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान बिल्कुल भी नहीं देती हैं, वह आपनी सेहत से खिलवाड़ करती नजर आती हैं। महिलाओं को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जैसे पीरियड्स पेन से लेकर, प्रेग्नेंसी, ब्लड प्रेशर आदि का सामना करती है, इसीलिए महिलाओं को अपनी सेहत में ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए। उनको अपने खाने में ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि महिलाओं को अपने सेहत के लिए क्या खाना चाहिए

Advertisment

जानें महिलाओं के लिए हेल्दी फूड क्या है 

जानिए महिलाओं के लिए हेल्दी खाना क्या है :-

1. पपीता

पपीता पोटैशियम और विटामिन सी से भरपूर होता है जो महिलाओं को ब्लड प्रेशर से दूर रखने में मदद करता है। साथ ही यह गॉल ब्लैडर संबंधी परेशानियों से भी दूर रख सकता है। लेकिन ये जरूर जान लें कि गर्भवती महिलाओं को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. दूध पीना चाहिए 

महिलाओं को दूध का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, विटामिन डी आदि पोषक तत्व मौजूद पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत करते हैं।

3. टमाटर 

Advertisment

महिलाओं को टमाटर खाने चाहिए। टमाटर में कैरोटीनॉयड और लाइकोपीन होते हैं और कई अध्ययनों में पता चलता है कि लाइकोपीन ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है।

4. केसर

केसर, न केवल आपकी स्किन के लिए बेस्ट फूड है बल्कि यह आपकी सेहत को भी दुरुस्त करने में मदद करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और प्रदूषण से लड़ने वाले गुण होते हैं। यह पीरियड्स क्रैम्प्स को भी कम करता है। आप दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकती हैं।

5. मखाना

मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो इन्हें एक बेहद स्वस्थ स्नैक बनाते हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन की मात्रा आपको वजन घटाने में भी मदद कर सकती है। मखाना खाने से हड्डियों में भी दर्द नहीं होता है।

Advertisment

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

महिलाओं Healthy Food For Women हेल्दी फूड