Papaya Benefits: पेट के लिए रामबाण सहित कई रोगों में कारगर है पपीता

हैल्थ : अकसर पपीते को हम बड़े शौक़ के साथ खाते हैं। चाट के रूप में या फल के रूप में पपीता खा तो लेते हैं, पर क्या आप जानते हैं पपीता खाने के बाद हम किन-किन समस्याओं से बच जाते हैं?

author-image
Prabha Joshi
New Update
पपीता

पपीता हमारे पेट और लिवर के लिए बहुत अच्छा है

Papaya Benefits: पपीता हमारे देश में फल और सब्ज़ी दोनो तरह से खाने के रूप में लिया जाता है। पपीते के सेवन से हमारे शरीर में पोषक तत्वों की भरपाई के साथ बहुत गुण प्राप्त होते हैं। अकसर हमने देखा है महिलाएं पपीते को चाट के रूप में बहुत खाती हैं। इसके साथ ही पीपते को सलाद में भी रखा जाता है। वैसे पपीता बिना नमक के सादा खाया जाए तो उसका असर ज़्यादा होता है। ज़्यादा नमक खाने वालों को पपीता सादा लेना चाहिए। 

Advertisment

पपीते के सेवन से हमारे शरीर में बहुत प्रभाव पड़ता है, आइए जानें पपीता के फ़ायदे :-

पेट के लिए रामबाण

पपीता खाने का सबसे पहला और अच्छा गुण है कि ये हमारे पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। ऐसे में पेट की बीमारियों से जूझने वाली महिलाओं को पपीते का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसके अलावा जिनको भूख नहीं लगती, पपीता खाने से भूख बढ़ती है। पपीते में फ़ाइबर बहुत ज़्यादा मात्रा में पाया जाता है, यही कारण है कि पपीता खाने से पुराने से पुराना क़ब्ज़ दूर हो जाता है। आंतों से संबंधित बीमारियां भी पपीता खाने से दूर होती है। 

एनर्जी देता है 

Advertisment

पपीते के सेवन से मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है। जब हम पपीता खाते हैं हमारे शरीर में फ़ैट और कारबोहाइड्रेट का ब्रेकडाउन होता है, जिससे हमें एनर्जी मिलती है। इससे शरीर में अनावश्यक वसा नहीं बढ़ता जिससे मोटापा और वज़न संबंधी समस्या नहीं रहती। 

हृदय के लिए अच्छा

पपीता बॉडी में कॉलेस्ट्राल को कम करता है जिससे हृदय संबंधी बीमारिया दूर होती हैं। इसके साथ पपीते में 'कारपेन या कार्पेइन' पाया जाता है जो ब्लड फ्लो यानि रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। यही कारण है कि उच्च रक्तचाप से जुड़े मरीज़ों को पपीता कच्चे रूप में लेना चाहिए। 

मज़बूत करे लिवर

लिवर संबंधी परेशानियों को पपीते का सेवन दूर करता है। ये लिवर को मज़बूत बनाता है और जल्दी क्षय होने से बचाता है। रोज़ाना पपीते का सेवन लिवर के लिए लाभप्रद है। कमज़ोर महिलाओं को पपीता का सेवन ज़रूर करना चाहिए। 

ख़ून साफ़ करता है

Advertisment

पपीते का सेवन ख़ून साफ़ करता है जिससे शरीर में बीमारियां नहीं होतीं। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। ख़ून साफ़ रहने से त्वचा संबंधी बीमारियां नहीं होतीं, चेहरे में कील-मुंहासे और अन्य दानों की शिक़ायत से छुटकारा मिलता है। इसलिए पपीते का सेवन त्वचा के लिए भी लाभप्रद है। 

इस तरह पपीते के रोज़ाना सेवन से शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की क़मी नहीं होती। जिन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या रहती है, उन्हें पपीता खाना चाहिए। ध्यान रहे, प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पपीता हानिकारक है। कच्चा पपीता प्रेग्नेंट महिलाओं के भ्रूण के लिए ज़हर है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

पपीता Papaya Benefits पपीता के फ़ायदे