Advertisment

Breast Size: रोजाना एक्सरसाइज और मसाज से बढ़ सकती है ब्रेस्ट की साइज

blogs | हैल्थ: एक रिसर्च के मुताबिक, जिन महिलाओं का ब्रेस्‍ट साइज़ छोटा होता है, वह खुद को कम आकर्षित पाती हैं। तो आइए इस हेल्थ ब्लॉग में हम जानें ब्रेस्‍ट का साइज बढ़ाने के 5 घरेलू नुस्खे।

author-image
Ayushi
New Update
breast-size

5 Home Remedies For Breast Size

Home Remedies For Breast Size: एक रिसर्च के मुताबिक, जिन महिलाओं का ब्रेस्‍ट साइज़ छोटा होता है, वह खुद को कम आकर्षित पाती हैं। इस वजह से अधिकतर महिलाएं कोई हल और पुश-अप ब्रा की मदद लेती हैं। बहुत सी महिलाएं ब्रेस्‍ट साइज़ को बढ़ाने की दवा का प्रयोग भी लेती हैं। 

Advertisment

ब्रेस्‍ट का साइज कैसे बढ़ाया जा सकता है

आइए जानें ब्रेस्‍ट का साइज बढ़ाने के 5 घरेलू नुस्खे :-

Advertisment

1. रोजाना नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के लिए आपको रोजाना नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। एक्सरसाइज करने से मसल्स को गेन करने में भी मदद मिलती है। इसलिए जरूरी है आप रोजाना एक्सरसाइज  कर सकते हैं। अपने ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने के लिए आप 'पुश-अप्स', 'चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज', 'कोबरा पोज' और 'वॉल प्रेस' एक्सरसाइज कर सकते हैं। आधे से एक घंटे तक एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से आपके ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।

2. नियमित रूप से ऑयल मसाज करें

Advertisment

ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है कि आप  नियमित रूप से रोजाना आपने ब्रेस्‍ट में ऑयल मसाज करें। रोजाना ब्रेस्ट मसाज करने से आपके ब्रेस्ट की मांसपेशियों में भी रक्त का प्रवाह पड़ता है। ऐसा करने से ब्रेस्ट की मसल्स बढ़ाने लगती हैं और फिर धीरे-धीरे आपके ब्रेस्ट का साइज भी बढ़ने लगता है। ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के लिए आप 'सरसों के तेल', 'नारियल तेल', 'ऑलिव ऑयल' और 'कैस्टर ऑयल' आदि से मसाज कर सकते हैं। पहले आप किसी भी ऑयल को गुनगुना कर लें, उसके बाद ऑयल को हाथ पर लें और ब्रेस्ट में धीरे-धीरे मसाज करें।

3. प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं

अगर आप चाहते हैं कि अपका ब्रेस्‍ट साइज जल्दी बढ़े और मसल्स गेन करे तो फिर आपको प्रोटीन इनटेक को बढ़ाना बेहद जरूरी होता है। प्रोटीन का सेवन आपके  संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। मांसपेशियों का विकास के लिए प्रोटीन जरूरी होता है। इसलिए आपको अपने रोजाना की डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना चाहिए।

Advertisment

4. प्‍याज के रस का इस्तेमाल करें

ब्रेस्‍ट साइज को बढ़ाने के लिए आप प्‍याज के रस का इस्तेमाल करें। आप दो प्‍याज को लें और फिर उन्‍हें पीसकर रस निकाल लें। रस निकालने के बाद आप इसमें शहद और हल्‍दी को मिला करके रोज रात में सोने से पहले अपने ब्रेस्‍ट की मालिश करें। फिर सुबह गुनगुने पानी से अपने ब्रेस्‍ट को धो लें। रोजाना इस्तेमाल करने से आपको बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेगा।

5. मूली का सेवन करें

अपने ब्रेस्‍ट साइज को बढ़ाने के लिए आप अपने रोजाना के डाइट में मूली को भी शामिल करें। इससे ब्रेस्ट में रक्‍तप्रवाह बढ़ने में मदद मिल सकती है। रोजाना मूली का सेवन करने से आपके ब्रेस्‍ट साइज को भी बढ़ने में मदद मिल सकता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

home remedies breast size प्याज़ ब्रेस्‍ट का साइज
Advertisment