/hindi/media/media_files/2024/10/26/m3qfYZ7kL18xbfRDdrn0.jpg)
5 Important Things About Periods That Every Girl Should Know: पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो हर लड़की के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। लेकिन आज भी इसे लेकर कई गलतफहमियां और सामाजिक मिथक जुड़ी हुई हैं, जिनकी वजह से लड़कियां खुलकर इस विषय पर बात नहीं कर पातीं। पीरियड्स से जुड़ी सही जानकारी न केवल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने में मदद करती है, बल्कि यह इससे जुड़ी कई परेशानियों को भी कम करती है। हर लड़की को मेंस्ट्रुअल हाइजीन, अनियमित पीरियड्स, डाइट और दर्द से जुड़ी अहम जानकारियां जाननी जरूरी होती हैं। जिससे वह इसे स्वस्थ और सही तरीके से मैनेज कर सकें। आइए जानते हैं 5 जरूरी बातें, जो हर लड़की को पता होनी चाहिए।
पीरियड्स के बारे में 5 जरूरी बातें जो हर लड़की को जाननी चाहिए
1. कभी-कभी पीरियड्स अनियमित होते हैं
हर लड़की का पीरियड्स चक्र अलग होता है। वैसे तो आमतौर पर 28-35 दिनों के बीच पीरियड्स आना सामान्य माना जाता है, लेकिन शुरुआती वर्षों में यह कभी-कभी अनियमित भी हो सकता है। कई बार हार्मोनल बदलाव, तनाव या खान-पान में गड़बड़ी से भी पीरियड्स पर इसका प्रभाव पड़ता है जिससे वह अनियमित हो सकते हैं।
2. मेंस्ट्रुअल हाइजीन बहुत जरूरी होती है
पीरियड्स के दौरान मेंस्ट्रुअल हाइजीन बहुत जरूरी होती है इसलिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। हर 4-6 घंटे में पैड, टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप बदलना जरूरी है। इससे इंफेक्शन और दुर्गंध से बचा जा सकता है। साथ ही, हल्के और ढीलें- ढालें कपड़े पहनने चाहिए इससे भी काफी आराम मिलता है।
3. क्रैम्प्स होना सामान्य होता है, लेकिन ज्यादा नहीं
पीरियड्स के दौरान पेट और कमर में हल्का दर्द होना सामान्य होता है, लेकिन अगर यह दर्द बहुत ज्यादा हो और लंबे समय तक बना रहे या दवाई लेने की जरूरत पड़ जाए, तो ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पीरियड्सस के समय अधिक दर्द एंडोमेट्रियोसिस या PCOS जैसी समस्याओं का संकेत हो सकते है।
4. पीरियड्स के दौरान खून के साथ यूटेरस की परत भी निकलती है
पीरियड्स के समय शरीर से जो खून निकलता है, वह सिर्फ ब्लड नहीं होता, बल्कि वह यूटेरस की परत (एंडोमेट्रियल टिशू) होती है, जो हर महीने हमारे शरीर से बाहर निकलती है। यह प्रक्रिया शरीर के प्रजनन स्वास्थ्य का एक सामान्य हिस्सा है।
5. पीरियड्स के समय डाइट और लाइफस्टाइल अच्छा बनाएं
पीरियड्स को हेल्दी बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और एक्टिव लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपना डाइट और लाइफस्टाइल अच्छा बनाएं। आप आयरन और विटामिन C से भरपूर भोजन लें, ज्यादा पानी पिएं और हल्की एक्सरसाइज या योग करें। कैफीन और जंक फूड से परहेज करें।