Advertisment

Myths About Breasts: स्तनों से जुड़े 5 मिथक जो हर महिला ने सुने होंगे

आम तौर पर लड़कियों और महिलाओं को ब्रेस्ट्स से जुड़ी तमाम बातों को सुनना पड़ता है। ये बातें ब्रेस्ट्स के साइज़ आकार आदि को लेकर होती हैं। ब्रेस्ट्स से जुड़े तमाम मिथक हैं जिनकी सच्चाई जानना हर एक महिला के लिए बहुत आवश्यक है। आगे पढ़े इस हैल्थ ब्लॉग में - 

author-image
New Update
Myths About Breasts

5 Myths About Breasts Every Women Has Heard (Image Credit - Netmums )

Myths About Breasts: महिलाओं को अक्सर ब्रेस्ट्स के बारे में बहुत सी बातें सुनने को मिलती हैं। जिनमे से बहुत सी बातें मिथक होती है। ब्रेस्ट्स महिलाओं के शरीर का एक बहुत इम्पोर्टेन्ट पार्ट है। इसलिए इसके बारे में सही जानकारी हर महिला को होनी चाहिए। लेकिन आमतौर पर इससे जुड़ी तमाम तरह की बातें समाज में फैली हुई हैं जो समय-समय पर हर एक महिला को सुनने को मिलती हैं। ब्रेस्ट्स के शेप को लेकर और ब्रेस्टफीडिंग आदि से जुड़े तमाम मिथक हैं। जो सुनने को मिलते हैं आइये अधिक जानते हैं ब्रेस्ट्स से जुड़े मिथकों के बारे में

Advertisment

क्या हैं ब्रेस्ट्स से जुड़े 5 मिथक 

1. ब्रेस्टफीडिंग से ब्रेस्ट्स ढीले पड़ जाते हैं - Breastifeesing Causes Your Breasts to Sag 

महिलाओं को अक्सर यह बात सुनने को मिलती है कि स्तनपान कराने से ब्रेस्ट्स ढीले पड़ जाते हैं। हालाँकि प्रेग्नेंसी के बाद स्तनपान कराने से स्तनों में बदलाव होता है। प्रेग्नेंसी में स्तनों का आकार बढ़ता है और ब्रेस्ट फीडिंग से उसमे कुछ बदलाव आते हैं।  

Advertisment

2. दोनों ब्रेस्ट्स का आकार सेम होना चाहिए - Both of Your Breasts Should Be of the Same Size 

कहा जाता है कि स्तनों का आकार सेम होना चाहिए लेकिन अलग-अलग आकार के स्तन होना एकदम सामान्य है। स्तनों में यह बदलाव समय के साथ सही भी हो सकता है। 

3. बड़े स्तनों के लिए एक्सरसाइज करना चाहिए - You Can Exercise Your Way to Bigger Breasts 

Advertisment

अक्सर ही महिलाओं को यह कहा जाता है कि ब्रेस्ट्स का साइज़ बढ़ाने के लिए योग या व्यायाम करें इससे ब्रेस्ट्स का साइज़ बढ़ जायेगा। लेकिन यह एकदम सही नहीं हैं कि एक्सरसाइज करने से ब्रेस्ट्स का साइज़ बड़ा हो सकता है। एक्सरसाइज़ करने से थोडा बहुत बदलाव हो सकता है लेकिन ये जरूरी भी नही है।

4. यंग ऐज के बाद ब्रेस्ट् बढना बंद हो जाते हैं - Breasts Stop Growing After Teenage Years 

अक्सर महिलाओं को यह भी सुनने को मिलता है कि युवावस्था के बात ब्रेस्ट्स का बढ़ना बंद हो जाता है। कहा जाता है कि महिलाओं के स्तन 17-18 साल तक पूरी तरह विकसित हो जाते हैं और इसके बाद इनका विकास कम हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है समय-समय पर सिचुएशन के हिसाब से ब्रेस्ट्स में बदलाव आता है। 

5. ज्यादा सेक्स करने से ब्रेस्ट्स का साइज़ बढ़ जायेगा - Having More Sex Will Increase Your Breasts Size 

महिलाओं को यह भी अक्सर सुनने को मिलता है कि लगातार सेक्स करने से ब्रेस्ट्स का साइज़ बढ़ता है। लेकिन यह दावा पूरी तरह सच नही हैं कुछ मायनों में इसे सच माना भी जा सकता है क्योंकि सेक्स करने से हार्मोन्स में बदलाव होते हैं जिससे ब्रेस्ट्स में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं।

ब्रेस्टफीडिंग Bigger Breasts Breasts Size ब्रेस्ट्स
Advertisment