/hindi/media/media_files/TaNhg1YIwTrDVZj75ZXn.png)
file image
5 symptoms related to pregnancy: प्रेगनेंसी एक महिला के जीवन का बेहद खास और भावनात्मक समय होता है। कई बार महिलाएं यह समझने में भ्रमित हो जाती हैं कि वे गर्भवती हैं या नहीं। हालांकि, कुछ शुरुआती लक्षण ऐसे होते हैं, जो आपको इस स्थिति का संकेत दे सकते हैं। लेकिन कई बार हार्मोनल बदलाव से भ्रमित हो जाती है।
क्या आपको भी लगता है कि आप हैं प्रेग्नेंट? जानिए प्रेगनेंसी से जुड़े 5 लक्षण
1. मासिक धर्म का रुकना (Missed Period)
यह प्रेग्नेंसी का सबसे सामान्य और पहला संकेत माना जाता है। अगर आपका मासिक धर्मनियमित है और अचानक यह समय पर नहीं आता, तो यह गर्भावस्था का संकेत हो सकता है। हालांकि, तनाव, वजन में बदलाव, या हार्मोनल असंतुलन भी इसका कारण हो सकता है। इसलिए इसे अन्य लक्षणों के साथ मिलाकर जांचना जरूरी है।
2. सुबह उल्टी होन
प्रेग्नेंसी के शुरुआती हफ्तों में कई महिलाओं को सुबह के समय मतली या उल्टी का अनुभव होता है। इसे “मॉर्निंग सिकनेस” कहा जाता है। यह समस्या आमतौर पर पहली तिमाही में अधिक होती है और हार्मोनल बदलाव के कारण होती है।
3. थकान और कमजोरी महसूस होना
गर्भावस्था के दौरान शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे आपको अत्यधिक थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। यह एक सामान्य लक्षण है, खासकर प्रेग्नेंसी के शुरुआती चरणों में। पर्याप्त आराम और पौष्टिक भोजन लेना इस समस्या को कम कर सकता है।
4. बार-बार पेशाब आना
अगर आपको बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है, तो यह भी प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है। गर्भधारण के बाद, आपके शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे किडनी पर अधिक दबाव पड़ता है और बार-बार पेशाब की आवश्यकता होती है।
5. स्तनों में संवेदनशीलता और सूजन
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में हार्मोनल बदलाव के कारण स्तनों में सूजन, भारीपन, या संवेदनशीलता बढ़ सकती है। यह मासिक धर्म से पहले होने वाले बदलावों जैसा लग सकता है, लेकिन इसकी तीव्रता ज्यादा होती है।