Advertisment

Risk Of Infertility: 5 चीजें जो आपको इनफर्टिलिटी के खतरे में डालती हैं

इनफर्टिलिटी होने पर बार-बार सेक्स करने के बाद भी प्रेग्नेंसी के लक्षण नही दिखते हैं। यह कारण पुरुषों में कम स्पर्म काउंट और महिलाओं में ओव्यूलेशन की वजह से हो सकते है। इनफर्टिलिटी के कई कारण हो सकते हैं। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
New Update
Infertility  .png

5 Things That Put You At A Risk Of Infertility ( Image Credit - CNN )

Risk Of Infertility: दुनिया भर में करीब 15 प्रतिशत लोग इनफर्टिलिटी के शिकार होते हैं। यह कई वजहों से हो सकता है, जिसमें लाइफस्टाइल, आयु और मेडिकल कंडीशन आदि। इनफर्टिलिटी का मतलब बार-बार सेक्स करने के बाद भी प्रेगनेंसी के लक्षण नही दिखना है। इसका कारण पुरुषों में कम स्पर्म काउंट और महिलाओं में ओव्यूलेशन की वजह से हो सकता है। इनफर्टिलिटी कई कारणों से हो सकती है और कोई एक कारण इसके लिए जिम्मेदार नहीं होता। आइये जानते हैं ऐसे ही 5 कारणों के बारे में।

Advertisment

5 चीजें जो आपको इनफर्टिलिटी के खतरे में डालती हैं

1. मोटापा 

ओबेसिटी या मोटापन इनफर्टिलिटी का बड़ा कारण बन सकता है। महिलाओं में ज्यादा वेट हार्मोन लेवल के वजह से ओव्यूलेशन में समस्या बन सकता है और इस कारण प्रेग्नेंट होना मुश्किल हो जाता है। अगर आपने मोटापा के बावजूद गर्भधारण कर लिया है तो इस दौरान रिस्क फैक्टर्स बढ़ सकता है और डायबिटीज के अलावा प्री एक्लेमप्सिया के दर्द की समस्या हो सकती है। वहीं पुरुषों में मोटापे के कारण टेस्टोस्टेराॅन का लेवल कम हो सकता है। स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी में भी कमी आ सकती है।

Advertisment

2. धूम्रपान 

केवल इनफर्टिलिटी ही नहीं, कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। जैसे कि धूम्रपान एक बड़ा रिस्क फैक्टर हो सकता है। यह अंडे और स्पर्म में डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे रिप्रोडक्टिव फ़र्टील कम हो सकता है। हार्मोन लेवल को भी प्रभावित कर सकता है। धूम्रपान करने वाली महिलाओं में समय से पहले मेनोपाॅज हो सकता है। इससे उनके गर्भधारण की संभावना कम होती चली जाती है।

3. शराब का अधिक सेवन 

Advertisment

महिला हो या पुरुष ज्यादा शराब का सेवन करने से रिप्रोडक्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचता है। शराब महिलाओं की मेंट्रुअल साइकिल को डिस्टर्व कर सकती है और रिप्रोडक्टिव सिस्टम की क्षमता को भी कम कर देती है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। पुरुषों में यह टेस्टेस्टेरोन के लेवल को कम कर सकता है।

4. तनाव 

अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हो तो इनफर्टिलिटी का खतरा हो सकता है। स्ट्रेस से हार्मोन लेवल और स्पर्म को नुकसान होता सकता है। सेक्स ड्राइव पर भी प्रभाव होता है। योगा और एक्सरसाइज के जरिए स्ट्रेस को दूर करें जिससे इनफर्टिलिटी को सुधारने में मदद मिल सकती है। 

Advertisment

5. बैड डायट

खराब डायट भी रिप्रोडक्टिव सिस्टम को नुक्सान करता है। सेचुरेटेड फैट, शुगर, प्रोसेस्ड फूड्स से मोटापा और अन्य कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इससे स्पर्म पर भी प्रभाव होता है। फल, सब्जी, पूरा अनाज और लीन प्रोटीन से आपकी फर्टिलिटी स्वस्थ रह सकती है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

sex Infertility प्रेगनेंसी इनफर्टिलिटी
Advertisment