Advertisment

Healthier Vagina: जानें योनि को स्वस्थ रखने के 5 कारगर उपाय

टॉप-विडियोज़ | blog | हैल्थ: लापरवाही और शर्म-झिझक के कारण महिलाएं अधिकतर समय वेजाइनल के हेल्थ को अनदेखा कर देती हैं जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की वेजाइनल समस्या और तकलीफ़ का सामना करना पड़ता है।

author-image
Ayushi
New Update
Vagina

Tips For Healthier Vagina

5 Tips For Healthier Vagina: लापरवाही और शर्म-झिझक के कारण महिलाएं अधिकतर समय वेजाइनल की हेल्थ को अनदेखा कर देती हैं जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की वेजाइनल समस्या और तकलीफ़ का सामना करना पड़ता है। इसलिए सभी के लिए ज़रूरी है कि आप अपने वेजाइना की हेल्थ का ख़्याल रखें। अपने वेजाइना को साफ़ रखने से आप कई तरह की बीमारियों से भी बच सकेंगी। तो आइए इस हेल्थ ब्लॉग में जानें स्वस्थ वेजाइनल के 5 टिप्स।

Advertisment

वेजाइनल को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है

1. केमिकल्स प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें

Advertisment

वेजाइना में केमिकल वाले प्रोडक्ट्स और लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वेजाइना एक तरह से सेल्फ लुब्रिकेटिंग भी होती है और वेजाइना में नमी होती है। इसलिए आप वेजाइना में आर्टिफिशियल लुब्रिकेंट का इस्तेमाल ना करें। अगर आप ऐसा करती हैं, तो ऐसा करना बंद कर दे क्योंकि इससे आपकी वेजाइना में 'पीएच लेवल' का संतुलन बिगड़ सकता है और बैक्टीरियल  प्रॉब्लम और इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।

2. वैजाइना की सफाई जरूर करें

वेजाइना खुद को नेचुरली रूप से साफ रखने में सक्षम होती है। 'एक्सटर्नल प्राइवेट पार्ट्स' को हमेशा जेंटल 'नॉन-परफ्यूम्ड साबुन' से आपको धोना चाहिए। डूशिंग से आपको बचना चाहिए क्योंकि डूशिंग से आपके वेजाइना में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है। वेजाइना का सफाई करते समय‌ आप सीधे साबुन वेजाइना में ‌नही डालें और वेजाइनल एरिया को लूफा से ज़ोर से न रगड़ें।

Advertisment

3. आरामदायक अंडर वियर पहनें

आपको अधिकतर समय कॉटन के अंडरवियर ही पहनें। लेस वाली अंडर वियर का इस्तेमाल कम करें। डॉक्टर का मानना है कि सिंथेटिक के अंडरवियर वेजाइना में यीस्ट इन्फेक्शन के खतरे को बढ़ा सकते हैं। आरामदायक अंडरवियर को पहने।

4. प्यूबिक हेयर को साफ़ रखें

Advertisment

प्यूबिक हेयर को हर एक व्यक्ति के पसंद के अनुसार मेनटेन किया जाता है। रेजर से ट्रिम करना बेहद आसान होता है और कम समय भी लेता है। हमेशा शेविंग के दौरान साफ रेजर का ही इस्तेमाल करें। हेयर रिमूवल क्रीम एक अच्छा और आसान तरीका है।

5. पानी को ज्यादा पिएं

पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है जिससे आपको कई तरह के फ़ायदे मिलतै हैं जिनमें से एक यूटीआई की रोकथाम भी शामिल है। पानी का सेवन आपको उचित पेशाब सुनिश्चित करता है। जिसके कारण आपको संक्रमण पैदा करने से पहले ही बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद कर‌ सकता है। भरपूर रूप से पानी का सेवन करने से त्वचा को भी हाइड्रेट रखता है। 

Advertisment
media widget
स्वस्थ Healthier Vagina वेजाइनल प्यूबिक हेयर
Advertisment