Vaginal Infection: जानें क्या है योनि से गंदी बदबू आने के कारण

blog | sehat: पीरियड्स के दौरान हमारी वजाइना से एक अजीब सी स्मेल सीक्रेट होती है। ऐसा कई बार पीरियड के दौरान इस्तेमाल करने वाले टेंपोन और पैड्स के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में जो आपके वजाइना में फिशी स्मेल पैदा करते हैं-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Vaginal Odor

Vaginal Infection

Vaginal Infection: कई महिलाओं का यह सवाल है कि उनकी वजाइना से फिशी स्मेल आती है। वजाइना में फिशी स्मेल आने के कई सारे कारण हो सकते हैं। वजाइना में फिशी स्मैल आने का कारण पसीना या बैक्टीरियल इनफेक्शन और जेनेटिक हो सकते हैं। वजाइना में फिशी स्मेल आने का मुख्य कारण इन्फ्लेमेशन हो सकता है। कुछ महिलाओं की मेंस्ट्रुएशन साइकिल का ओडोर भी फिशी स्मेल का कारण बनता है। आप यदि अपनी फिशी स्मैल की ओडोर से परेशान हैं और आपकी  वजाइना से बहुत ज्यादा डिस्चार्ज होता है। आपको जलन खुजली इचिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो आपको अपने डॉक्टर से एक बार कंसल्ट करना  चाहिए। आपको अपने लिए कुछ टेस्ट कराने चाहिए जिनकी मदद से आपको पता चल सकता है कि आपको मेडिसिन की जरूरत है या नहीं।
आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में जो आपके वजाइना में फिशी स्मेल पैदा करते हैं।

जानें क्या है योनि से गंदी बदबू आने के कारण 

1.  वजिनाइटिस

Advertisment

वजिनाइटिस के कारण वजाइना के अंदर जलन और इंफेक्शन होता है। यह अधिकतर बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से होता है। वजिनाइटिस यीस्ट इंफेक्शन और STI के कारण भी हो सकता है। इस दौरान वजाइना में फिशी स्मैल आना एक कॉमन सिम्टम्स है।

2. बैक्टीरियल वेजाइनोसिस

⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠वजाइना के अंदर बैक्टीरियल ग्रोथ और इंबैलेंस बैक्टीरिया का कारण बैक्टीरियल वेजाइनोसिस होता है यह अधिकतर जब आप न्यू पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशन से बनाते हैं तब वजाइना के अंदर फैलता है। जो महिलाएं सेक्शुअली एक्टिव नहीं है उनको भी यह समस्या हो सकती है। 

3.  यूटीआई

यूटीआई का अर्थ है यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन, यूटीआई के कारण आपकी यूरिन से एक स्ट्रांग स्मैल रिलीज होती है। जिसकी वजह से आप जलन खुजली और दर्द महसूस करते हैं। यह वजाइना से फिशी स्मेल आने का भी एक मुख्य कारण हो सकता है। यादि आपको भी लग रहा है कि आपको यह समस्या है तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

4. पसीना

Advertisment

वजाइनल स्वेटिंग के कई कारण हो सकते हैं। एक्सरसाइज हीट और कई अन्य कारणों की वजह से वजाइना में पसीना आता है। ऐसा कभी कभी होना नॉर्मल है लेकिन यह ओडोर आपको प्रत्येक दिन महसूस होती है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाइए।

5. पीरियड

पीरियड्स के दौरान हमारी वजाइना से एक अजीब सी स्मेल सीक्रेट होती है। ऐसा कई बार पीरियड के दौरान इस्तेमाल करने वाले टेंपोन और पैड्स के कारण हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आप पीरियड्स के दौरान रोजाना नहाएं व टाइम टाइम पर अपने पैड आदि को बदलते रहें।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

वजाइना STI यूटीआई योनि से गंदी बदबू