Advertisment

Pregnancy Risks: 5 टिप्स जो हाई रिस्क प्रेगनेंसी को टाल सकती हैं

आप अगर हाई रिस्क प्रेगनेंसी को टालना चाहते हैं और खुद के साथ साथ बच्चे को भी स्वस्थ रखना चाहते हैं। तो हम आपको बताएंगे ऐसी 5 टिप्स जो हाई रिस्क प्रेगनेंसी को टाल सकती हैं। जाने इस हैल्थ ब्लॉग में।

author-image
Shruti Upadhyay
30 Dec 2022 | एडिट 02 Jan 2023
Pregnancy Risks: 5 टिप्स जो हाई रिस्क प्रेगनेंसी को टाल सकती हैं

Pregnancy risks

Pregnancy Risks: मां बनना काई महिलाओं का ख्वाब होता है। यह वह वरदान है जो प्रकृति ने केवल आपको दिया है, आप एक नई ज़िंदगी को इस दुनिया में ला सकते हैं। प्रेगनेंसी के समय एक महिला बहुत सी दिक्कतों से डील करती है। प्रेगनेंसी नॉर्मल रहे तो बच्चे को भी कोई ख़तरा नहीं होता। बहुत सी महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी का शिकार भी होती हैं। आप अगर हाई रिस्क प्रेगनेंसी को टालना चाहते हैं और खुद के साथ साथ बच्चे को भी स्वस्थ रखना चाहते हैं। तो हम आपको बताएंगे ऐसी 5 टिप्स जो हाई रिस्क प्रेगनेंसी को टाल सकती हैं।

Advertisment

5 Tips To Avoid High Risk Pregnancy -

1. वजन को रखे कंट्रोल में

प्रेगनेंसी के पहले से ही एक सही वेट रखना चाहिए। आपका ज्यादा वेट आपको प्रेगनेंसी धारण करने में भी दिक्कत कर सकता है। साथ ही साथ अगर आप प्रेगनेंट हो गए तो आपको हाई रिस्क प्रेगनेंसी के दौर में भी डाल सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान आपको वेट लॉस (weight loss) के लिए डाइटिंग (dieting) जैसी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। आप वेट लॉस के लिए हैल्थी भोजन और ज्यादा पोषण युक्त खाना खाना चाहिए।

Advertisment

2. हैल्थ कंडीशन का रखें ध्यान

प्रेगनेंसी के दौरान आपको अपनी मेंटल हैल्थ का भी खासा ख्याल रखना चाहिए। आपकी हैल्थ का आपके बच्चे पर भी बहुत फर्क पड़ता है। आपको प्रेगनेंसी के पहले भी अपनी मेंटल हैल्थ को टेस्ट करा लेना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान आप खुद को जितना हो सके डिप्रेशन (depression) और एंग्जायटी से  दूर रखें।

3. पेरेंटल विटामिंस लेना ना भूलें

Advertisment

आपको प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा पोषण युक्त भोजन लेना चाहिए। आपको डाइट में फाइबर , कॉम्प्लेक्स कार्ब्स , प्रोटीन और विटामिन भी लेना चाहिए। आप डॉक्टर्स की सलाह से, अपनी बॉडी के अनुसार पेरेंटल विटामिंस (parental vitamin) भी ले सकते हैं।

4. अनुचित चीज़ों से दूर रहें

Advertisment

अनुचित चीजें जैसे नार्कोटिक (narcotic), शराब (alcohol) , तंबाखू (tobacco) आदि से खुद को दूर रखें। एक स्वस्थ व्यक्ति इन चीजों से दूर रहता है। आप एक मां बनने वाली हैं, आपके द्वारा उपयोग की गई इन वस्तुओं का असर आपके बच्चे पर पड़ेगा जो बिल्कुल भी लाभदायक नहीं है। डॉक्टर्स के द्वारा यह बताया गया है, कि एल्कोहोल और स्मोकिंग हाई प्रेगनेंसी का सबसे बड़ा कारण बनती है।

5. डॉक्टर से कंसल्ट करें

प्रेगनेंसी के 3 महीने बाद से ही आपको रेगुलर तरीके से डॉक्टर का कंसल्टेशन लेना चाहिए। आपके टेस्ट द्वारा आपकी और आपके बच्चे की सेहत का पाता चल जाता है। यदि आपको किसी तरह की समस्या हो जाती है, या फिर बच्चे को कोई दिक्कत होती है। तो इन सबको अच्छे से पहले ही क्योर किया जा सकता है। इसका फायदा यह होगा कि आप और आपका बच्चा भावी समस्याओं से बच जाएंगे।

image widget
Advertisment
Advertisment