Advertisment

Tips To Sharp Memory: सही खान-पान और व्यायाम करता है याददाश्त तेज

ब्लॉग | हैल्थ: तेज याददाश्त पोषक तत्वों और विज्ञान का एक संयोजन है, जो कार्य और स्वस्थ स्मृति का समर्थन करता है। कई लोगों को छोटी-छोटी बातें याद नहीं रहती हैं। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
New Update
mental health

मेमोरी शार्प करने के हैं बहुत तरीके

Sharp Memory: तेज याददाश्त पोषक तत्वों और विज्ञान का एक संयोजन है जो कार्य और स्वस्थ स्मृति का समर्थन करता है। कई लोगों को छोटी-छोटी बातें याद नहीं रहती हैं। जिन लोगों की याददाश्त कमजोर होती है उन लोगों को कोई भी बात बहुत ज्यादा याद नहीं रहती। इस करण उन्हें कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल इंसान के शरीर में दिमाग एक ऐसा अंग है जो पूरे शरीर के अनुसार ही काम करते हैं। अगर दिमाग ही कमजोर होगा तो पूरे शरीर की स्थिति बहुत कमजोर हो सकती है। इसीलिए हमें अपने दिमाग को हमेशा स्वस्थ रखना चाहिए। 

Advertisment

हमें अपने दिमाग को हमेशा तेज रखना चाहिए नहीं तो बहुत नुकसान पहुंच सकते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यदि आप पुरानी यादें भूलते जाते हैं तो आपकी याद रखने की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। उम्र बढ़ने पर तो याददाश्‍त कमजोर होती ही है लेकिन कुछ बच्चों और वयस्‍कों को भी चीजें याद रखने में दिक्‍कत होती है। पोषण की कमी या किसी चोट या बीमारी के कारण व्यक्‍ति की याददाश्‍त कमजोर हो सकती है। 

याददाश्त को कैसे तेज रख सकते हैं 

आइए जानते हैं कि हम अपनी याददाश्त को तेज कैसे रख सकते हैं :-

  • सेहतमंद खाना खाएं : तेज याददाश्त के लिए हमें अच्छा और स्वस्थ् खाना खाना चाहिए। खाना हमारे दिमाग और शरीर के लिए बहुत जरूरी है। स्वस्थ आहार खाने से हम कम भूलेंगे।
  • नियमित व्यायाम करें : व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता ही है साथ में दिमाग भी बेहतर होता है। जब इंसान एक्सरसाइज करता है तो उसका शरीर बहुत फिट रहता है और साथ में मेमोरी भी तेज रहती है।
  • अच्छी नींद लें : अगर आप अच्छी नींद लेते हैं तो आपका दिमाग भी बहुत अच्छे से काम करता है। अगर आपकी नींद सही से नहीं होती है तो इस से आपकी याददाश्त पर भी असर पड़ता है।
  • शराब न पिएं : शराब अधिक पीने से आपकी याददाश्त कम हो सकती है। माना जाता है कि जो कॉलेज के छात्र होते हैं वह उम्र से पहले शराब पिएं तो उनकी याददाश्त बाद में जाकर कम हो जाती है।
  • तनाव से बचें : लम्बे समय तक तनाव में रहना या फिर पुराना तनाव चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक, हमारी याददाश्त के लिए बहुत खतरानाक हो सकता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

memory याददाश्त दिमाग
Advertisment