Advertisment

Health Tips: भूलकर भी रात के समय नहीं खाने चाहिए ये 5 फल

आपने अपने बड़ों को अक्सर ये कहते सुना होगा की रात को यह फल नहीं खाना चाहिए पर आपने कभी सोचा क्यों? चलिए आज इसके पीछे की साइंस को जानते है। कई बार हम रात को सोने से पहले ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते है जोकि हमारे लिए सही नहीं होती है।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
fruits (Pinterest).png

(Image credit : Pinterest)

Health Tips: आपने अपने बड़ों को अक्सर ये कहते सुना होगा की रात को यह फल नहीं खाना चाहिए पर आपने कभी सोचा क्यों? चलिए आज इसके पीछे की साइंस को जानते हैं। कई बार हम रात को सोने से पहले ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते है जिसे रात के वक्त पचने में काफी दिक्कत होती है, जिसके कारण हम अपच और पेट की कई समस्या से ग्रसित हो जाते है। साथ ही अगर हम ऐसे फल या खाने को देर रात सोने से पहले खाते है तो हमारी नींद पर भी यह गहरा असर पड़ता है, जिससे हमे ढंग से सोने में भी बाधा आती है और हमारे स्वास्थ पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौनसे फल हैं जिसे आपको रात में खाने से बचना चाहिए। 

Advertisment

इन फलों को रात में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए 

1. सेब 

बचपन से किताबों में आपने ये जरूर पढ़ा होगा की, रोज एक  सेब खाना चाहिए ताकि आप बीमारियों से मुक्त रहें। लेकिन इसे खाने का भी सही समय होता है। आप इसे दिन में कभी भी खा सकते है, लेकिन इसे रात में खाना अवॉयड करे क्योंकि सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जोकि रात में सोते वक्त सही तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता जिसके कारण आपको गैस और अपच जैसी पेट की समस्या भी उत्पन हो सकती है। 

Advertisment

2. केला 

स्वास्थ के लिए केले से बेहतर और कौनसा फल होगा ? जिम जाने वाले लोग अधिकतर केले  को अपने डाइट में शामिल करते है, लेकिन इसे रात में खाने से हमे इसका साइड इफ़ेक्ट हो सकता है। केले में भरपूर मात्रा में शुगर होती है, जिसे रात के वक्त खाने से हमे कई हेल्थ इशू का सामना करना पड़ सकता है। 

साथ ही इसे पचने में भी वक्त लगता है जिससे आपकी रात की नींद पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए रात में केला खाने से बचे। 

3. आम 

Advertisment

गर्मियों का राजा आम किसे नहीं पसंद ? लोग हर साल बेसब्री से गर्मी का इंतजार करते है ताकि मन भर आम खा सके लेकिन इसे सोने से पहले खाने पर ये आपके लिए घातक साबित हो सकता है क्योंकि, आम में काफी शुगर पाया जाता है जोकि आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकती है। साथ ही इसे रात के वक्त खाने से ये आपके पाचन तंत्र पर भी बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए आम को सिर्फ दिन में ही खाए जोकि आपके लिए स्वादिष्ट और सुरक्षित दोनों रहेगा। 

4. अंगूर 

अंगूर हमे मीठी तो काफी लगती है लेकिन इसमें विटामिन - सी मौजूद होता है। जोकि एसिडिक होता है और रात में इसे सोने से पहले खाने के कारण कईयों को गैस और जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। रात में इन तकलीफो के कारण आपके नींद पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए भूलकर भी अंगूर को रात में ना खाए। 

Advertisment

5. संतरा 

अंगूर की तरह संतरे में भी आपको काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन - सी मिलता है और रात में इसे खाने के कारण ये आपके लिए एसिडिटी और जलन जैसी 

समस्या कड़ी करती है। साथ ही इससे मिलने वाली एनर्जी से आपको रात में सोने के वक्त भी बाधा उत्पन होगी, इसलिए हमे खासकर ऐसे एसिडिक फलों को रात में भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Health Tips
Advertisment