Advertisment

Benefits Of Orange : जानें संतरा खानें से हमारे शरीर में क्या लाभ होगा

blogs | sehat : सभी जानतें हैं की संतरे को सुपर फल भी कहते हैं। शायद ही कोई ऐसा मनुष्य होगा जिसे संतरा न पसंद हो। संतरे का स्वाद कभी खट्टा या कभी मीठा रस से भरपूर होता है। संतरा एक मशहूर फल में से एक है। संतरे को दुनियां भर के लोग खाना पसंद करते हैं।

author-image
Ayushi
New Update
png_20230227_211253_0000.png

5 Benefits Of Orange

5 Benefits Of Orange : सभी जानतें हैं की संतरे को सुपर फल भी कहते हैं। शायद ही कोई ऐसा मनुष्य होगा जिसे संतरा न पसंद हो। संतरे का स्वाद कभी खट्टा या कभी मीठा रस से भरपूर होता है। संतरा एक मशहूर फल में से एक है। संतरे को दुनियां भर के लोग खाना पसंद करते हैं। आप संतरे को छीलकर खा सकते हैं या फिर संतरे का जूस भी पी सकते हैं। संतरे के जूस का इस्तेमाल कई तरह के ड्रिंक्स में भी होता है। संतरे का प्रयोग खाने या पीने के अलावा आयुर्विज्ञान के क्षेत्र में भी एक ज़माने से किया जाता था। संतरे के भरपूर फायदों के कारण इसे सुपरफूड कहा गया है। ख़ासकर सर्दियों में संतरा खाने के फ़ायदे बहुत होते हैं।संतरे में अनेकों गुण मौजूद होते हैं।

Advertisment

संतरा खानें से मनुष्य सर्दी-जुकाम से भी बचते हैं और साथ ही आप अपने स्किन की देखभाल भी कर सकते है। संतरा खाने से आपकी त्‍वचा पर भी निखार आता है। संतरे में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है‌। इसी कारण से संतरा खाने से इम्‍युनिटी बढ़ती है और साथ ही आपका वज़न भी काबू में रहता है। संतरे के रस की तुलना में एक पूरा संतरा हमारी सेहत के लिए अधिक न्यूट्रिशियस और हेल्दी होता है क्योंकि इसमें फाइबर का गुण मौजूद होता है। फाइबर कॉन्स्टिपेशन को रोकने में बहुत काम आता है।

संतरे का सेवन ज़्यादातर सुरक्षित होता है। कुछ मामलों में ही इस फल के उपयोग से किसी को भी एलर्जी हो सकती है। पेट में जलन से जूझ रहे लोगों को साइट्रिक एसिड और एस्कॉर्बिक एसिड के कारण संतरों का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से साइट्रिक फल का सेवन करने से पेट की जलन बढ़ सकती है।

Advertisment

संतरे खानें से क्या फ़ायदे होते हैं

  • त्‍वचा पर नहीं द‍िखता उम्र का असर : संतरा खानें से त्‍वचा पर नेचुरल ग्‍लो आने लगता है और साथ ही चेहरे पर उम्र का असर नहीं द‍िखता। संतरा खाने से झुर्र‍ियां, झाइयां और फाइन लाइन्‍स नहीं दिखती हैं। रोजाना संतरे का जूस पीने से त्‍वचा में चमक आने लगती है, जो आपको किसी भी ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट से नहीं मिल सकता।
  • आंखों की रौशनी बढती है : संतरा खाने से आपकी आंखों की सेहत अच्‍छी रहती है और साथ ही आपके आंखों की रोशनी बढ़ती है। रोजाना संतारा खाने या संतरे का जूस पीने की आदत डालें। ऐसा करने से आपको बहुत जल्‍द ही फर्क महसूस होने लगेगा।
  • कॉन्स्टिपेशन से बचाव : संतरा खानें के कई फ़ायदे होते हैं। आपके पेट का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। संतरे में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। यह आपकी आंतों और पेट को बेहतर बनाए रखने में मदद करता हैं और साथ ही आंतों के सिंड्रोम को भी रोकता है। इसके अतिरिक्त संतरे में अधिक मात्रा में मौजूद फाइबर कॉन्स्टिपेशन का इलाज करने में भी सहायता करता है।
  • शरीर को एल्कलाइन करता है : आप भी जानते होंगे कि संतरा वास्तव में एक फायदेमंद फल होता है। संतरे में बहुत सारे अल्कलाइन मिनरल्स होते हैं जो डाइजेशन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं। संतरे का यह गुण नींबू की तरह होता है जो सबसे ज़्यादा अल्कलाइन फूड्स में से एक है।  
  • ब्लड शुगर लेवल को रखता है नियंत्रित : संतरे के फ़ायदे में मुख्य फ़ायदा यह भी है कि संतरे में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। संतरे को शुगर पेशेंट्स के लिए हानिकारक नहीं माना जाता। संतरे में मामूली सी शुगर मौजूद होती है, इसलिए बहुत ज़्यादा संतरे खाना शुगर के मरीज़ों के लिए अच्छा नहीं होता।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

benefits फ़ायदे orange संतरे
Advertisment