Lose Weight By Eating Mangoes: जाने आम खाकर वजन घटाने का तरीका

आम तो हम सभी को पसंद होता है। लेकिन आम में मौजूद फैट के कारण वजन बढ़ने का खतरा लगातार बना रहता है। इसलिए हम सभी आम खाना अवाइड करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम खाकर भी आप अपना वेट कम कर सकते हैं। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में - 

author-image
Priya Singh
New Update
Mango 1

Know How To Lose Weight By Eating Mangoes (Image Credit - Unique Times Magazine)

Lose Weight By Eating Mangoes: कुछ लोगों को आम बहुत ज्यादा पसंद होता है वे आम के मौसम में बस आम को खाने की वजह ढूंढते रहते हैं। आम मैंगों शेक बनाकर खाना को या स्मूदी के रूप में या फिर फल की तरह स्लाइस के तौर पर हम सभी खाते हैं। लेकिन आम में मौजूद विटामिन्स और शुगर की मात्रा हमारा वेट बढ़ा सकती है इसलिए हम सभी इसको लेकर चिंता करते रहते हैं। माना यह जाता है कि आम में मौजूद कैलोरी हमारा वजन तेजी से बढ़ा सकती है। लेकिन ऐसा जरूरी नही है आम खाकर आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको सही तरीके और टेकनीक की जरूरत होती है।

जानिए आम खाकर वेट कम करने का तरीका

1. कम मात्रा में खाएं आम 

Advertisment

आम में माइक्रोन्यूट्रीएंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा उपलब्ध होती है। इसलिए अगर आप अपना वेट कम करना चाहते हैं तो आम खाएं लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखें ज्यादा मात्रा में आम का सेवन ना करें। ज्यादा आम खाने से आपका वेट बढ़ सकता है।

2. खाने के बाद ना खाएं आम 

अगर आप अपना वेट कम करना चाहते हैं तो आपको खाना खाने के बाद आम नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे बॉडी में कैलोरी की मात्रा ज्यादा हो जाती है इसलिए आप इसका सेवन दोपहर के बाद में कर सकते हैं इससे आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी।

3. स्नैक्स की तरह करें आम का सेवन 

अगर आप आम का सेवन स्नैक्स की तरह करते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आम के अन्दर भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर पाया जाता है जो एक एनर्जी बूस्टर के तौर पर काम करती है।

4. एक्सरसाइज के बाद करें आम का सेवा 

Advertisment

यदि आप वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज करते हैं तो आप आम का सेवन एक्सरसाइज के बाद करें इससे आपको एनर्जी मिलेगी और वेट लॉस में भी हेल्प मिलेगी। वर्कआउट के बाद आप आम को स्मूदी बनाकर पी सकते हैं

5. समूचे आम का करें सेवन 

यदि आप अपना वेट कम करना चाहते हैं तो आप आम को किसी ड्रिंक की तरह लेने के बजाय समूचे आम का सेवन करें। यह आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आम का जूस बनाने से उसके फाइबर खत्म हो जाते हैं जिससे हेल्थ को ज्यादा फायदा नहीं होता है। साथ ही आप अपना वेट कम करने के लिए देशी आमों का उपयोग भी कर सकते हैं। 

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।  

आम Lose Weight Mangoes वेट कम करना