Advertisment

Avocado Benefits: त्वचा के लिए अच्छा और वजन को कम करता है एवोकाडो

ब्लॉग | हैल्थ: एवोकाडो एक बड़ा, गूदे वाला नाशपती के आकार की बैरी है। इसके अंदर एक ही बड़ा बीज होता है जो मक्खन जैसे गूदे से ढ़का हुआ होता है और इसका छिल्का सख्त होता है।

author-image
Sonali
New Update
एवोकाडो

एवोकाडो स्वास्थ्य के लिए अच्छा है

Avocado Benefits: एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसे सेहत और सुंदरता दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भारत में सुपर-फूड्स शहरी क्षेत्रों में पॉपुलर हो रहे हैं, हालांकि ये ग्रामीण इलाकों में आसानी से उपलब्ध नहीं होते। एवोकाडो उनमें से एक है। बहुत से स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस फूड में ढेरों पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई मायनों में फायदा पहुंचाते हैं। पहले एवोकाडो सिर्फ मेक्सिको के पूएब्ला में उगता था और वहीं मिलता था लेकिन इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के कारण, यह फल अब कई देशों में उगाया जाने लगा है। एवोकाडो एक बड़ा, गूदे वाला नाशपती के आकार की बैरी है। इसके अंदर एक ही बड़ा बीज होता है जो मक्खन जैसे गूदे से ढ़का हुआ होता है और इसका छिल्का सख्त होता है। इसके बाहर का छिल्का पीले-हरे रंग का या बैगनी रंग का होता है और वहीं इसका गूदा फीके पीले-हरे रंग का होता है।

Advertisment

एवोकाडो खाने के फायदे क्या हैं 

आइए जानते हैं कि एवोकाडो से क्या फ़ायदे होते हैं :-

Advertisment

1. एवोकाडो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है 

एवोकाडो में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है, जो स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते है। एवोकाडो को ब्रेकफास्ट में शामिल कर त्वचा को हेल्दी रख सकते है।

2. एवोकाडो खाने से वजन कम होता है 

Advertisment

अगर आप वजन को कम करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके सलाद का सेवन कर वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

3. एवोकाडो में फाइबर की मात्रा अधिक होती है 

फाइबर, बेहतर पाचन में योगदान देता है। ब्लड शुगर के स्पाइक को कम करता है और वजन घटाने में सहायता करता है। घुलनशील फाइबर पानी को आकर्षित करता है और इसे जेल में बदल देता है, जबकि अघुलनशील फाबइर पाचन के दौरान गति में सुधार करता है। खराब पाचन या कब्ज से पीड़ित लोगों को एवोकाडो खाने से फायदा हो सकता है।

Advertisment

4. एवोकाडो से बालों की ग्रोथ होती है

एवोकाडो के तेल में विटामिंस और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं। इसके तेल से बालों पर मालिश कर सकते हैं।

5. आंखों की रोशनी बढ़ती है 

आंखों के लिए भी एवोकाडो के लाभ देखे जा सकते हैं। दरअसल एवोकाडो ल्यूटिन और जेक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से समृद्ध होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने का काम कर सकते हैं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

त्वचा avocado बालों Avocado Benefits एवोकाडो
Advertisment