Advertisment

Lemon Benefits: कैसे गुणकारी है नींबू हमारी सेहत के लिए

क्या आप जानते हैं नींबू हमारे लिए कितना ज़रूरी है। नींबू एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है। इस हैल्थ ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे नींबू में क्या गुण हैं

author-image
Prabha Joshi
New Update
नींबू के फ़ायदे

नींबू हमारे स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है

Lemon Benefits: क्या आप जानते हैं नींबू हमारे लिए कितना ज़रूरी है। नींबू एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है। हमारी किचन में नींबू हर समय रहता है। पर क्या आप जानते हैं नींबू किस काम आता है? महिलाएं बख़ूबी जानती हैं सौंदर्य प्रसाधन के लिए नींबू से बढ़कर भला और क्या हो सकता है। ऐसे ही नींबू का प्रयोग हम खाने में जहां भी हमें खट्टे की आवश्यकता महसूस हो, लेते हैं। इसके साथ ही नींबू का प्रयोग अचार में, कढ़ी में और कुछ सब्ज़ी बनाने में भी आता है। आइए जाने नींबू के फ़ायदे :-

Advertisment
  • पाचन शक्ति दुरुस्त  होती है : बता दें आपको नींबू खाने से पेट-संबंधी बीमारियां नहीं होतीं। क़ब्ज़ और एसिड बनने जैसी समस्या नहीं होती। पेट साफ़ रहता है। पेट में कीड़े मारने का भी ये काम करता है। भूख बढ़ाता है।
  • त्वचा के लिए अच्छा : नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी स्कर्वी जैसे रोग दूर करता है। त्वचा को कोमल बनाता है। ख़ुश्की नहीं होने देता। 
  • एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल : नींबू में एंटीफ़गल और एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। इसको चेहरे पर लगाने से कील-मुंहासे जैसी शिक़ायत दूर होती है। चेहरा साफ़ होता है और चेहरे की चमक बढ़ती है। साथ ही झुर्रियां भी नहीं पड़तीं। 
  • मोटापा कम करता है : सुबह-सुबह ख़ाली पेट कुनकुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से पेट साफ़ होता है। अनावश्यक फ़ैट पिघल जाता है। इससे मोटापा बढ़ने के बजाए कम हो जाता है। 
  • गठिया दूर करता है : ख़ाली पेट सुबह-सुबह नींबू-पानी पीने से गठिया की शिक़ायत कभी नहीं होती। गठिया दूर होता है। ये अतिरिक्त वसा दूर करता है। 
  • हार्ट के लिए अच्छा : नींबू का सेवन हृदय के लिए अच्छा होता है। इससे स्ट्रोक का ख़तरा कम हो जाता है। कुनकुने पानी में नींबू लेने से शरीर में कॉलेस्ट्रानल नहीं बढ़ता। 
  • इम्यूनिटी बढ़ाता है : आपने देखा होगा किस तरह कोविड काल के दौरान नींबू ने सबकी रक्षा की थी। नींबू में इंफ़ेक्शन दूर करने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने जैसे गुण पाए जाते हैं। 
  • तनाव दूर करता है : गर्मियों में नींबू की शिकंजी लेते हैं। नींबू का पानी चीनी मिलाकर या सादा पीने से तनाव दूर होता है। शिकंजी के रूप में नींबू को लेने से गर्मी का असर भी कम हो जाता है। 

इस तरह आप देख सकते हैं नींबू को खाने में प्रयोग और लगाने से हमारी सेहत में कितना असर पड़ता है। नींबू का सेवन रोज करें। बता दें, नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी हमारी बॉडी के लिए बहुत ज़रूरी होता है। इसको रोज़ लेना होता है क्योंकि ये रोज़ हमारे शऱीर से बाहर चला जाता है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

मोटापा तनाव महिलाएं नींबू नींबू का पानी त्वचा पेट गठिया इम्यूनिटी बूस्ट
Advertisment