Sattu Benefits: ठंडी तासीर रखने वाला सत्तू गर्मियों में करे फायदा

हैल्थ: सत्तू शरीर के लिए दरअसल बहुत पौष्टिक होता है। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशयम, आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन्स भी इसमें बहुत ज्यादा पाए जाते हैं। तासीर में ये ठंडा होता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
सत्तू

गर्मियों में बहुत फायदेमंद है सत्तू

Sattu Benefits: कभी-न-कभी बाजार में भूरे रंग का आटे जैसी चीज जरूर देखी होगी। दरअसल ये सत्तू होता है। सत्तू का प्रयोग उत्तर भारत में कई तरह से किया जाता है। सत्तू को उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, बंगाल, हरियाणा और दिल्ली में लोग बहुत मात्रा में कई तरह से खाते हैं। 

Advertisment

सत्तू शरीर के लिए दरअसल बहुत पौष्टिक होता है। इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशयम, आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन्स भी इसमें बहुत ज्यादा पाए जाते हैं। यही कारण है कि इसका प्रयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। तासीर में ये ठंडा होता है। 

कैसे बनता है सत्तू 

सत्तू को बनाने के लिए जौ, गेहूं,चावल, ज्वार और चने जैसे अन्न का प्रयोग किया जाता है। ये 2-3 अन्न को मिलाकर भी बनाया जा सकता है और किसी एक अन्न का भी बनाया जाता है। जिसका भी सत्तू बनता है उसको भिगोकर और सुखाकर फिर भूनकर पीस दिया जाता है। इसको पॉउडर की तरह करने के बाद प्रयोग में लिया जाता है। 

सत्तू खाने के क्या फायदे हैं

सत्तू खाने से हमारे शरीर में बहुत फायदा पहुंचता है, आइए जानें :-

पाचन के लिए बेहतर

सत्तू का प्रयोग पाचन-तंत्र के लिए बहुत अच्छा है। सत्तू को रोजाना खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट से संबंधित रोगों को दूर करता है। कब्ज और पेट में जलन जैसी समस्या सत्तू खाने से नहीं होती। 

Advertisment

गर्मी का असर कम करे 

सत्तू तासीर में ठंडा होेने के चलते इसका प्रयोग गर्मियों में बहुत किया जाता है। गर्मियों में ये लू के असर को कम करता है। लू के असर को कम करने के लिए गर्मियों में सत्तू का प्रयोग शरबत के रूप में किया जाता है। 

उच्च रक्तचाप कम करे 

सत्तू में पोटेशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके चलते सत्तू का सेवन करने से हृदय संबंधी समस्या दूर होती है। उच्च रक्तचाप कम होता है। 

विषाक्त पदार्थ को बाहर निकाले 

रोजाना सत्तू का सेवन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इसको रोजाना खाने से खून साफ होता है और शरीर में बीमारियां नहीं होतीं। इसके साथ ही इसको खाने से किसी तरह की शारीरिक कमजोरी नहीं होती।

Advertisment

मोटापा कम करता है

सत्तू खाने से शरीर में मोटापे संबंधी परेशानी भी दूर होती है। जिन लोगों को वजन और मोटापे संबंधी शिकायत है वे रोजना सत्तू को अपनी डाइट में शामिल करें। 

इस तरह सत्तू का प्रयोग हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी है। जिन लोगों को कि़डनी स्टोन की समस्या है वे सत्तू का प्रयोग न करें। कैल्शियम होने से सत्तू कि़डनी स्टोन में विपरीत असर डाल सकता है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
सत्तू Sattu Benefits गर्मियों