Advertisment

Soybean Benefits: नॉन वेज नहीं खाते तो जरूर खाएं सोयाबीन की दाल

ब्लॉग | हैल्थ : सोयाबीन दाल को अंडे का सप्लीमेंट कहा जा सकता है। जो लोग नॉन वेज नहीं हैं उनके लिए सोयाबीन की दाल का सेवन बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए कि सोयाबीन की दाल में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में कमजोरी पैदा नहीं करता। 

author-image
Prabha Joshi
11 May 2023
Soybean Benefits: नॉन वेज नहीं खाते तो जरूर खाएं सोयाबीन की दाल

बहुत जरूरी है शरीर के लिए सोयाबीन की दाल (Image Credit: sopa)

Soybean Benefits: क्या आपने कभी सोयाबीन की दाल को भिगोकर खाया है? सोयाबीन की दाल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होती है। सोयाबीन की दाल में कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन्स और आयरन जैसे बहुत से तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को पोषण पहुंचाने में मदद करते हैं। 

Advertisment

सोयाबीन की दाल को भिगोकर बनाया जाता है। ये पकने में थोड़ा समय लेती है। इसके साथ ही सोयाबीन की दाल को भिगोकर डायरेक्ट भी खाया जात है। इसमें बहुत से गुण हैं जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।साइनोवियल फ्लूड 

सोयाबीन की दाल के फायदे 

सोयाबीन की दाल के निम्नलिखित फायदे हैं :-

Advertisment

अंडे का सप्लीमेंट कहा जा सकता है 

सोयाबीन दाल को अंडे का सप्लीमेंट कहा जा सकता है। जो लोग नॉन वेज नहीं हैं उनके लिए सोयाबीन की दाल का सेवन बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए कि सोयाबीन की दाल में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में कमजोरी पैदा नहीं करता। 

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए 

Advertisment

सोयाबीन की दाल को खाने से मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं नहीं पैदा होती हैं। सोयाबीन दिमाग को तेज करती है। सोयाबीन की दाल को खाने से याददाश्त तेज होती है और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। 

मोटापा कम करती है 

सोयाबीन की दाल का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसको खाने से शरीर में मोटापे की समस्या नहीं बढ़ती। दरअसल सोयाबीन को पचाने में शरीर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। यही कारण है इससे शरीर में वसा नहीं बढ़ता। 

Advertisment

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

सोयाबीन में आयरन पाया जाता है। जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें सोयाबीन को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। सोयाबीन का सेवन मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। 

हृदय और हड्डियों को बेहतर रखे

Advertisment

सोयाबीन की दाल हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसके सेवन से रक्त संचार बेहतर बना रहता है। सोयाबीन हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हों या हड्डियों से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हों, उन्हें सोयाबीन का प्रयोग करना चाहिए। इसमें कैल्शियम की मात्रा शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करती है। 

आंखों की कमजोर दूर करे 

सोयाबीन को खाने से दृष्टि संबंधित कमजोरी दूर होती है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। 

उपर्युक्त गुणों के चलते सोयाबीन का प्रयोग हर एक के लिए बहुत जरूरी है। इसकी दाल को उबालकर चाट के रूप में खाया जा सकता है। उन लोगों के लिए खासतौर से सोयबीन की दाल ज्यादा फायदेमंद है जो अंडे, फिश या अन्य तरह का नॉन वेज नहीं खाते। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment