Advertisment

Benefits Of Waking Up Early: सुबह जल्दी उठने के 5 बड़े फ़ायदे

सुबह जल्दी उठने से आप पूरा दिन तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करते है लेकिन इसके लावा सुबह जल्दी उठने के और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में इस हैल्थ ब्लॉग के माध्यम से

author-image
Aastha Dhillon
10 Jan 2023
Benefits Of Waking Up Early: सुबह जल्दी उठने के 5 बड़े फ़ायदे

Benefits Of Waking Up Early In Morning

माना कि सुबह देर तक सोने में बहुत मज़ा आता है पर यकीन मानिए इस मज़े को त्यागने के फ़ायदे भी बेहतरीन है| लाइफस्टाइल में अच्छी आदतें कई बड़ी हैल्थ प्रॉब्लम्स को दूर रखती है| अगर आप सुबह जल्दी उठने के फायदों से अब तक अनजान है तो आपको ज़रूर जान लेनी चाहिए हैल्थ बेनिफिट्स के बारे में

Advertisment

1.दिनचर्या सही रहती है (Work-Life Balance)

अगर आप सुबह जल्दी उठने लगते हैं तो इस से आप समय पर नाश्ता करते है जो की शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरुरी होता है क्योंकि हमारी बॉडी लम्बे समय से सो रही होती है जिस से फर्स्ट मील टाइम पर और हैवी होना काफी जरुरी हो जाता है। इसकी जगह अगर आप लेट उठेंगे तोह आप लंच के वक़्त पर ब्रेकफास्ट करेंगे और इससे आपकी पूरी दिनचर्या लेट होती चली जाती है। 

Advertisment

2.टाइम अच्छे से मैनेज हो जाता है (Time Management)

सुबह जल्दी उठने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि फिर आपके पास टाइम बहुत ज्यादा होता है। जो इंसान 5 बजे उठता है और जो 10 बजे उठता है तो पहले वाले इंसान को 5 घंटे ज्यादा मिल रहे हैं। इस टाइम मे वो योग, प्रॉपर ब्रेकफास्ट, नहाकर रेडी होना और फॅमिली को टाइम दे सकता है वहीं जो 10 बजे उठता है वो सीधा भाग कर काम पर निकल जाता है और उसके पास शांति से बैठने का तक टाइम नहीं रहता। 

3.गंभीर बीमारियों से बचाता है (Protect From Disease)

Advertisment

डिप्रेशन एक गंभीर बीमारी है जो एक बार चपेट में लेती है तो इसका पता लगाना भी आसान नही होता और वहीं अगर नींद पूरी ना हो या फिर देर रात जागा जाए और देर से सोकर उठें तो अवसाद घेर लेता है। इसलिए अगर समय पर सोकर और सुबह जल्दी उठा जाएं जो depression से बचा जा सकता है। सुबह सुर्योदय से पहले यानी 4 से 5 बचें उठने से सबसे ज्यादा फायदा होता है। सुबह जल्दी उठने से साफ और शुद्ध ऑक्सीजन फेफड़ों को मिलती है जिससे सांस की समस्याओं से आराम मिलता है और फेफड़ें स्वस्थ रहते हैं। स्वस्थ फेफड़े हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते है| 

4.सुबह- सुबह "हाई एनर्जी" रहेगी

जल्दी उठने पर आपको रात को नींद भी जल्दी आएगी, आप रात को जल्दी सोएंगे और आपकी नींद गहरी भी होगी। परिणाम आपके शारीर को और आपके दिमाग को ज्यादा आराम मिलेगा। गहरी नींद के बहुत फ़ायदे है शारीरिक और मानसिक रूप में आप ज्यादा सेहतमंद हो जाओगे। 

Advertisment

5.पोसिटीवीटी बढ़ती है (Increase The Positivity)

सुबह जल्दी उठने से हम पाजिटिविटी को अट्रैक्ट करते हैं। कहा जाता है की सुबह-सुबह का टाइम सबसे पॉजिटिव टाइम होता है उस टाइम उठकर भगवान को याद करने से हमारे अंदर काफी पाजिटिविटी और शांति रहती है और हम अपना हर काम सुकून से कर पाते हैं। 

Advertisment
Advertisment