Advertisment

Pregnancy: Normal Delivery के लिए महिलाएँ किन चीजों का रखें ध्यान

ब्लॉग | हैल्थ: प्रेगनेंसी के समय हर महिला चाहती है उसकी नॉर्मल डिलीवरी हो। इसके लिए महिला का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। आइये जानते हैं कि महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी के किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Pregnancy Tips (Regency Healthcare.in).png

Normal Delivery Tips In Pregnancy

Normal Delivery Tips In Pregnancy:  प्रेगनेंसी के समय हर महिला चाहती है उसकी नॉर्मल डिलीवरी हो। इसके लिए महिला का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही महिला को अपना लाइफस्टाइल और खान पान को भी बदलना पड़ता है।आइये जानते हैं कि महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी के लिए किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए -

Advertisment

Normal delivery के लिए समय महिलाएँ किन चीजों का रखें ध्यान

नॉर्मल डिलीवरी को वजाईनल डिलीवरी भी कहते हैं। इसमें में बच्चा योनि के रास्ते पैदा होता है। इसमें महिला का कोई सर्जिकल ऑपरेशन नहीं किया जाता है। जैसे हम सब को पता है बच्चा गर्भशय में ठहरा हुआ होता है इस तरह की डिलीवरी में समय होने पर यूटरस सिकुड़ जाता है और cervix को खोल देता है इससे यह बच्चे को योनि से पुश कर देता है। यह प्रॉसेस दर्द से भरा होता है लेकिन आज कल इसे कम पेनफुल तरीक़े से करने की कोशिश की जाती है।

  • स्ट्रेस को कम करें                   

    अगर महिला चाहती है उसकी  नॉर्मल डिलीवरी हो इसके लिए स्ट्रेस को कम करना होगा। स्ट्रेस कम होने से डिलीवरी में फायदा मिलेगा। इस लिए ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए जो आपको तनाव देती हैं। ज्यादा से ज्यादा खुशनुमा माहौल में रहने की कोशिश करें इसके साथ ही अगर किसी बात का तनाव होता भी है उससे डील करने का तरीका निकाल कर रखें।
  • पौष्टिक आहार 

    नॉर्मल डिलीवरी के डाइट बहुत जरूरी है। डाइट में पौष्टिक आहार जैसे फल, सब्जियां, दूध, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन को शामिल करें। इसके साथ ही मीठा कम खाएं। डाइट के लिए डॉक्टर की सलाह भी जरूर लें।
  • नींद को पूरा करें

    नींद बहुत जरूरी है। ऐसे समय में महिला को नींद की ज्यादा जरूरत है। रात के साथ दोपहर में भी थोड़ा समय जरूर सोएं। नींद पूरी होने से शरीर रिलैक्स होगा। इसके साथ ही बॉडी में एनर्जी फील होगीअगर ऐसे समय में जितना हो सकते पॉजिटिव रहने की कोशिश करें। अपने आस पास ऐसी चीजों को देखे और सुने जिन्हें देखकर आपको सकारात्मकता मिलती है।
  • हाइड्रेट रहें

    बॉडी में पानी की कमी न होने दें जितना हो सके पानी पीने की कोशिश करें।
  • एक्सरसाइज करें 

    इसके साथ अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज भी शामिल करें। आप योग भी कर सकते हैं। लेबर पेन में एक्सरसाइज बहुत सहायक होती है। यह आपकी मासपेशियों और स्टैमिना को मजबूत करती है। इसके साथ बच्चे के लिए भी बहुत अच्छी है।
Advertisment