Pregnancy Talks: गर्भावस्था के दौरान मां के लिए क्या है सही आहार ?

गर्भावस्था महिलाओं को एक नए जीवन को इस दुनिया में लाने के लिए तैयार करता है।एक नन्हे मुन्ने जान को दुनिया में लाना आसान नहीं इस दौरान महिलाओं को अपना ही नहीं बल्कि उस बच्चे का भी पूरे तरीके से ख्याल रखना जरूरी है।

author-image
Sneha yadav
New Update
How does PCOD affects pregnancy

(Image credit: File image)

TheImportanceofaHealthyDietDuringPregnancy: गर्भावस्था महिलाओं की जीवन का एक बहुत ही प्यारा और महत्वपूर्ण पल होता है। गर्भावस्था महिलाओं को एक नए जीवन को इस दुनिया में लाने के लिए तैयार करता है। एक नन्हे मुन्ने जान को दुनिया में लाना आसान नहीं इस दौरान महिलाओं को अपना ही नहीं बल्कि उस बच्चे का भी पूरे तरीके से ख्याल रखना जरूरी है। अगर मां ठीक रहेगी तो बच्चे पर भी कोई नेगेटिव प्रभाव नहीं पड़ेगा। गर्भावस्था वाली महिलाओं को अपने खान-पान का ध्यान अवश्य रखना चाहिए क्योंकि उसका सीधा प्रभाव उनके गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है। सही आहार मां को स्वस्थ बनाकर रखता है और शिशु को सही पोषण भी मिलता है। सही पोषण मिलने की वजह से बच्चे का शारीरिक और मानसिक रूप से विकास होता है। तो आईए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान मां के लिए सही आहार क्या है।

गर्भावस्था के दौरान मां के लिए 5 सही आहार

1. संतुलित आहार 

Advertisment

संतुलित आहार लेना गर्भवती स्त्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सही आहार का मतलब होता है प्रोटीन, विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर आहार। इसे अपने डाइट में शामिल करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। यह न केवल मां के स्वास्थ को अच्छा करता है साथ ही बच्चे को पोषण भी प्रदान करने का काम करता है। 

2.पर्याप्त पानी

गर्भावस्था के दौरान शरीर में लिक्विड पदार्थ की जरूरत और महत्व ज्यादा होती है। पर्याप्त पानी पीने से महिलाओं की बॉडी हाइड्रेट रहती है और डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही ढंग से काम करता है। पर्याप्त पानी पीने से गर्भवती महिलाओं के बॉडी में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं और मां और बच्चे को स्वस्थ रखते हैं। 

3.आयरन

गर्भावस्था के दौरान शरीर को आयरन की बहुत जरूरत होती है क्योंकि आयन रक्त की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है और साथ ही बच्चे को ऑक्सीजन भी प्रदान करता है। आयन की कमी से महिलाओं को एनीमिया हो सकता है जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। आयन से भरपूर आहार का सेवन जरूर करें। दाल, चुकंदर, पालक, अंडे और लाल मांस का सेवन करने से आयरन की मात्रा बढ़ती है और यह शिशु को नकारात्मक प्रभाव पड़ने से रोकता है।

4.कैल्शियम और विटामिन डी

Advertisment

कैल्शियम और विटामिन डी गर्भावस्था के दौरान शिशु के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण आहार होता है। कैल्शियम और विटामिन डी के कारण शिशु के दांत और हड्डियों का विकास होता है। विटामिन डी के लिए सूर्य की रोशनी एक बहुत ही अच्छा स्रोत है और इसके कुछ आहार भी होते है। डेरी प्रोडक्ट जैसे दूध दही पनीर और पत्तेदार सब्जी कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत होते हैं इसे आप अपने आहार में जरूर शामिल करें।

5.प्रोटीन

प्रोटीन का सेवन गर्भावस्था के दौरान मांसपेशियों का विकास, टिशु का विकास और शरीर के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर को प्रोटीन मिलना न केवल गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी है बल्कि साथ ही शिशु के लिए भी बहुत आवश्यक है। अंडे, दूध, दही, पनीर, मछली, दाल और नट्स प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसको अपने डाइट में शामिल करें।

Pregnancy Tips