Buttermilk Benefits: बालों को काला रखने के साथ क्या हैं छाछ के गुण

हैल्थ : दूध ही नहीं छाछ को भी लोग बहुत पसंद करते है। छाछ को कौन नहीं पसंद करता, ये तो बाद की बात है, पर क्या आप जानते हैं छाछ हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभप्रद है?

Prabha Joshi
30 Jan 2023
Buttermilk Benefits: बालों को काला रखने के साथ क्या हैं छाछ के गुण

छाछ का रोज़ाना प्रयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है

Buttermilk Benefits: दूध के जरिए बनने वाली छाछ का प्रयोग हम सबके घर में बख़ूबी किया जाता है। छाछ, मक्खन के साथ का पानी है। छाछ न केवल खाने के साथ ली जाती है बल्कि ये कढ़ी या सब्ज़ी में डालकर भी ली जाती है। गर्मी हो या ठंड, छाछ का सेवन हर कोई हर ऋतु में करता है। छाछ को कोई बटरमिल्क तो कोई मट्ठा कहके भी बुलाता है। बाज़ार के साथ-साथ घर पर आसानी से बनाई जा सकने वाली इस छाछ के फ़ायदे आइए जानें :-

  1. पाचन में : छाछ के सेवन से पेट में गैस, क़ब्ज़ आदि की समस्या नहीं रहती। पेट साफ़ रहता है और पेट संबंधी कोई बीमारी नहीं होती। 
  2. ऐनर्जी देता है : छाछ रोज़ाना लेने से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है। मेटाबॉलिज़म बढ़ता है। 
  3. कॉलेस्ट्रॉल : छाछ हमारे शरीर में कॉलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ने नहीं देता। इससे हृदय संबंधी बीमारियों के ख़तरे कम हो जाते हैं। 
  4. त्वचा : रोज़ाना छाछ का सेवन शरीर की त्वचा को निखारता है। त्वचा में चमक आती है और कोमल बनती है।
  5. चेहरा : छाछ के सेवन से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़तीं। उम्रदराज नहीं दिखते। 
  6. तापमान : गर्मियों में छाछ के सेवन से गर्मी का असर ख़त्म हो जाता है। शरीर में तापमान नियंत्रित रहता है। 
  7. पानी की क़मी : छाछ का सेवन पानी की क़मी को दूर करता है। बार-बार प्यास लगने की समस्या दूर करता है। 
  8. शरीर को पोषण : रोज़ाना छाछ का सेवन शरीर में कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन डी, पोटैशियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व देता है।
  9. हड्डियों और दांत के लिए अच्छा : छाछ में कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां और दांत मज़बूत होती है।
  10. पेट की जलन : खाना खाने के बाद छाछ लेने से मसालेदार भोजन का दुष्प्रभाव ख़त्म हो जाता है। पेट में जलन जैसी समस्या दूर होती है। 
  11. वज़न कम करता है : छाछ के नियमित सेवन से शरीर में वज़न बढ़ने जैसी समस्या दूर होती है।
  12. बालों के लिए पोषण : छाछ का सेवन बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे न सिर्फ़ बाल, काले और मुलायम रहते हैं बल्कि ये रूसी और बाल झड़ने जैसी समस्या से भी राहत देता है।

इस तरह छाछ के सेवन से हमारे शरीर का स्वास्थ्य ठीक रहता है। छाछ को मीठा या नमक और हल्की मिर्च के साथ लिया जाता है। लेकिन छाछ का सेवन किडनी के रोगियों को अत्यधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही खांसी-ज़ुकाम में भी छाछ का सेवन हानिकारक है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल