Advertisment

Cholesterol Control: इन चीजों से आपका कलेस्टरॉल हो सकता है कंट्रोल

author-image
Rajveer Kaur
New Update
cholestrol

आजकल के बिज़ी लाइफ़्स्टायल के कारण हम अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं । जिसके कारण हमें बहुत सी सेहत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज के समय में हाई कलेस्टरॉल की समस्या बहुत आम हो गई है। अगर इसका सही समय पर पता ना लग पाए तो आगे चल-कर यह बहुत सी बीमारियों का कारण बन सकता हैं। इससे आपको हार्ट अटैक भी हो सकता है।

Advertisment

Cholesterol Control: इन चीजों से आपका कलेस्टरॉल हो सकता है कंट्रोल

कलेस्टरॉल क्या होता है?

रक्त के अंदर मोम जैसे पदार्थ को कलेस्टरॉल कहते हैं। शरीर को इसकी ज़रूरत कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए होती हैं और यह नयीं कोशिकाओं का निर्माण करता है। समस्या तब आती है जब शरीर में इसका स्तर बढ़ जाता है।

हाई कलेस्टरॉल क्या करता है?

यह आपकी रक्त वाहिकाओं में वसा जमा करता है जो अंततः में धमनियों में रक्त के प्रभाव को प्रभावित करता है यदि यह जमा अचानक टूट कर क्लॉट बन जाए तो इससे स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ सकता है। जिससे कई बार आपकी जान भी जा सकती हैं।

Advertisment

क्या कारण हैं इसके बढ़ने का?

शरीर में कलेस्टरॉल की मात्रा आपके ख़राब खान-पान, व्यायाम की कमी और आनुवंशिक कारणों के कारण बढ़ सकती है। अगर आप अपनी सेहत और खान-पान पर ध्यान देंगे तो इसे कंट्रोल भी किया जा सकता है। इसके लिए आप डॉक्टर से निर्धारित दवाएं ही लें।

आयुर्वेदा में ऐसे बहुत से नुस्ख़े हैं जिनसे आप अपना कलेस्टरॉल कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम ऐसी कुछ चीजें आपको बताएँगे जिनसे आपको हाई कलेस्टरॉल में मदद मिलेंगी  ः- 

1. अपने खाने में कॉरीऐंडर  को सेवन करें

कॉरीऐंडर आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है। यह फ़ॉलिक एसिड, विटामिन ऐ और सी से भरपूर होता है जो आपकी बॉडी को डीटॉक्स करता है और रक्त में कलेस्टरॉल को कम करता है।

Advertisment

2. शहद 

पानी में शहद और निम्बू मिलाकर पीने से आपका वज़न कम होता ही हैं लेकिन इसके अलावा भी इसके बहुत से फ़ायदे हैं। हनी आपके शरीर में कलेस्टरॉल और फ़ैट  कम करने में कारगर है। इसमें ऐपल साइडर विनेगर और लेमन मिलाकर पीने  से यह और भी कारगर कर हो जाता है।

3. ज़्यादा फ़ैट वाली चीजें लेने से परहेज़ करें 

ऐसा फ़ूड खाने से बचें जिसमें ज़्यादा फ़ैट होती है जैसे - दहीं, पनीर और  ultra-processed फ़ूड आदि चीजों से दूर रहें।

4. फल सब्ज़ियों का सेवन करें

कलेस्टरॉल की समस्या हो तो फल सब्ज़ियाँ ज़्यादा खायें क्योंकि इनमें बहुत प्रकार के फ़ाइबर होते हैं जो कलेस्टरॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

cholesterol
Advertisment